त्रिमुहानी गांव में इफ्तार पार्टी का आयोजन,बड़ी संख्या में रोजेदार हुए शामिल

SHARE:

अमदाबाद/कटिहार – माह – ए – रमज़ान के अवसर पर बुधवार को नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 6 के वार्ड पार्षद जैबा प्रवीण एवं उनके प्रतिनिधि शेख मौसीम द्वारा अपने आवास में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।

जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों रोजेदारों ने भाग लिया और एक साथ इफ्तार कर आपसी भाईचारे, एकता और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह एवं मुख्य पार्षद बबलू मंडल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि पवित्र माह रमज़ान इबादत का महीना है,जिसमें लोग रोज़ा रखकर अल्लाह तआला की इबादत करते हैं और अपने गुनाहों की माफी अल्लाह ताला से मांगते हैं।इस अवसर पर संजीव शाह,बंटी सिंह,आनंद कुमार पासवान, अब्दुल कैयूम, निरंजन यादव, इनामुल हक सहित बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित रहे और सभी मिलजुल कर रोजा खोला।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई