शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म,मामला दर्ज

SHARE:

किशनगंज न्यायालय के निर्देश पर दुष्कर्म की प्राथमिकी करवाई गई दर्ज


किशनगंज/प्रतिनिधि


शादी का का झांसा देकर बड़ी बहन के देवर के द्वारा एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है।जब पीड़ित युवती ने आरोपी युवक से शादी की बात कही तब आरोपी युवक ने शादी से इनकार कर दिया।इसके बाद पीड़ित युवती ने न्याय के लिए न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के निर्देश पर रविवार को आरोपी युवक के विरुद्ध महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी पीड़ित युवती को युवती की बड़ी बहन का देवर शादी करने का झांसा देकर लगातार दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा।

पीड़ित युवती ने आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो वह टालमटोल करने लगा और पीड़ित युवती की पिटाई भी कर दी। घटना के कारण समाज में पीड़ित युवती की बदनामी होने लगी।

थक हारकर पीड़ित युवती इंसाफ के लिए न्यायालय पहुंची। न्यायालय के निर्देश पर महिला थाने में केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई