किशनगंज शहर से 55 वर्षीय महिला लापता,जांच में जुटी पुलिस

SHARE:


महिला के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी

किशनगंज/प्रतिनिधि


सदर थाना क्षेत्र के मिलन पल्ली से एक 55 वर्षीय महिला के लापता होने के मामला प्रकाश में आया है।मामले में लापता महिला के पति राधेश्याम तिवारी ने अपनी पत्नी मंजू देवी के लापता होने की सूचना सदर थाना में दर्ज करवाई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार महिला 14 मार्च को किसी कार्य से बाजार गई थी।देर शाम होने पर भी महिला वायस नहीं लौटी।

घर वापस नहीं लौटने पर काफी खोजबीन की गई। खोजबीन के बाद भी महिला नहीं मिली। लापता महिला के भी मिलने पर परिजन परेशान हो गए और सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।इधर मामला दर्ज किए जाने के बाद पुलिस लापता महिला की खोजबीन में जुट गई है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि महिला के लापता होने को लेकर प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। महिला की खोजबीन की जा रही है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई