बहादुरगंज /किशनगंज
ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर लोहागारा हाट के समीप बीती रात गुप्त सुचना के आधार पर बहादुरगंज थाना की पुलिस ने एक चार चक्का वाहन से 302.7 लीटर विदेशी शराब को जब्त करते हुए मौक़े से एक शराब लाइनर की चार चक्का वाहन को भी जब्त करने मे सफलता प्राप्त की है। जहां पुलिस टीम के द्वारा जब्त दोनों वाहन के चालक सहित वाहन स्वामियों के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कार्यवाही मे जुट गयी है।
जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार ने बताया की रविवार की देर रात ठाकुरगंज के रास्ते एक चार चक्का वाहन द्वारा विदेशी शराब लाये जाने की गुप्त सुचना पुलिस को मिली थी। जहां इसी क्रम मे देर रात पुलिस टीम द्वारा ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग एन एच 327 ई पर लोहागाड़ा हाट के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाने लगा।
जहां इसी बीच ठाकुरगंज की ओर से आ रही एक टाटा नेक्सॉन वाहन BR 11BJ 2665 एवं एक स्विफ्ट डिजायर वाहन BR 11BP 4635 दोनों पुलिस को वाहन जाँच करते देख अपने अपने गाड़ियों को सड़क किनारे खड़ी कर अँधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले। जहां पुलिस टीम द्वारा दोनों वाहनों का जाँच किये जाने पर टाटा नेक्सॉन वाहन के भीतर छिपाकर रखें गए विभिन्न ब्रांड के 302.7 लीटर विदेशी शराब को जब्त किया वहीँ लाइनर के रुप मे प्रयोग किये जा रहे स्विफ्ट डिजायर वाहन को भी जब्त कर पुलिस अग्रतर कार्यवाही मे जुटी हुई है।
बताते चले की ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग इन दिनों मादक पदार्थ सहित तस्करी का सेफ जोन बन चूका है। स्थानीय बुद्धिजीवी लोगों ने नाम न बताने के शर्त पर बताया की शराबबंदी क़ानून बिहार मे लागू होने के बाद से ही शराब माफियाओ की सक्रियता ठाकुरगंज बहादुरगंज मुख्य मार्ग पर बढ़ गयी है।
जहां शाम ढलते ही शराब माफियाओ के द्वारा जहां अवैध शराब की तस्करी की तलाश मे जुट जाते है वहीँ इस सड़क से होकर मादक पदार्थों की तस्करी का भी काला खेल खेला जाता है।
हालांकि प्रशासन के द्वारा कार्यवाही तो ऐसे लोगों के विरुद्ध की जा रही है परन्तु यह कार्यवाही नाकाफी साबित हो रही है।
वहीँ पुलिस की इस कार्यवाही से शराब माफियाओं में जैसे हरकम्प का माहौल बना हुआ है।

























