कटिहार:धावा दल ने गैस गोदाम का किया निरीक्षण,वितरण व्यवस्था की जांच

SHARE:

बरारी /कटिहार -जिला पदाधिकारी कटिहार के निर्देशानुसार प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी बरारी राज कुमार सिंह एवं सब इंस्पेक्टर छोटू कुमार के नेतृत्व में बरारी प्रखंड के धावा दल ने श्री राधे भारत गैस ग्रामीण वितरक बरेटा सेमापुर का औचक निरीक्षण किया।धावा दल ने गैस गोदाम सहित वितरण व्यवस्था की जांच की।

जांचोपरांत प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राज कुमार सिंह ने बताया कि आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था संतोषप्रद पाया गया। मौके पर उपस्थित किसी उपभोक्ता ने अधिक राशि लेने अथवा अनियमितता की शिकायत नहीं की।

धावा दल के इस आकस्मिक निरीक्षण से अनियमित ढंग से गैस बेचने वाले तथा कालाबाजारी करने वाले दुकानदारों में भय का माहौल है।बीपीआरओ ने कहा कि धावा दल द्वारा इस प्रकार का जांच लगातार जारी रहेगा।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अफवाह पर ध्यान नहीं देने एवं पेनिक नहीं होने की अपील की।उन्होंने कहा कि अगर कोई बिचौलिया या दुकानदार गैस का जमाखोरी या कालाबाजारी करते है तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।उन्होंने आम जनता से अपील की कि गैस के जमाखोरी एवं कालाबाजारी की सूचना प्रशासन को दे ।ताकि समुचित कार्रवाई की जा सके।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई