तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बोलेरो सवार की मौतसात घायल

SHARE:

कुरसेला /कटिहार – सोमवार की अहले सुबह एनएच-31 पर बिशहरी स्थान देवीपुर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो पर सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतक की पहचान पूर्णिया जिला के श्रीनगर निवासी अनुपलाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में सुनील कुमार (40), चंद्रदीप आनंद (65), संजय कुमार (30), विश्वजीत (54), जयकृष्ण राय (60) और योगेंद्र यादव (70) व एक अन्य शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बोलेरो सवार सभी लोग नवगछिया की ओर से अपने घर लौट रहे थे।

इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी और चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे के बाद एनएच-31 पर कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। बोलेरो सवारों की चीख-पुकार से मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ट्रक की तलाश में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई