कटिहार:बीपीआरओ ने किया रिंकी गैस एजेंसी का निरीक्षण

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार-रसोई गैस की किल्लत को लेकर बीते कई दिनों से उपभोक्ताओं के बीच अफरा-तफरी मची हुई है।लोग एजेंसी का चक्कर लगाते देखे जाते हैं।गैस की कालाबाजारी एवं वितरण की अनियमियता को रोकने के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंडों में धावा दल का गठन किया गया है।

धावा दल के सदस्य सह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी दीपशिखा ने सोमवार के अपराह्न में अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह तथा पुलिस बलों के साथ रिंग गैस एजेंसी का निरीक्षण किया।

बीपीआरओ ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी तरह की अनियमितता नहीं पाई गई। उन्होंने बताया कि आज का स्टाॅक 70 सिलेथडर था।जिसेमें 22 सिलेंडर घरेलु उपभीक्ताओं को तथा शेष को विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों को आपूर्ति की गई है।भंडार में में कोई भरा सिलेंडर नहीं पाया गया।बीपीआरओ ने बताया कि एजेंसी द्वारा बताया गया कि कल गैस आने की संभावना है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!