मनसाही/कटिहार – प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनसाही में प्रसव पूर्व 21 गर्भवती महिलाओं की जांच हुई। इस मौके पर आशा के द्वारा लाए गए गर्भवती महिलाओं को एएनएम के द्वारा रजिस्ट्रेशन किया गया। इनके उपरांत वजन,हाइट,बीपी,शुगर आदि की जांच की गई।
लेब के राजीव रमण के द्वारा ब्लड की जांच की गई। इनके उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेम राज ने सभी महिलाओं को खान-पान कामकाज के बारे में जानकारी दिए कहा कि प्रसव होने तक महिलाओं को अपने आप पर विशेष ध्यान देना हैं,समय पर कार्य के साथ दवाई का भी सेवन करना हैं,उन्होंने कहा कि हर माह के 9,15 एवं 21 तारीख को नि:शुल्क प्रसव पूर्व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाता हैं,सभी गर्भवती महिलाएं इस शिविर में अवश्य जांच करावे।
वहीं सभी गर्भवती महिलाओं को सभी तरह की दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य साहेबनगर मधुसूदन पासवान उर्फ कन्हैया ने भी क्षेत्र भ्रमण के दौरान अस्पताल में चल रहे गर्भवती महिलाओं के जांच के बारे में जानकारियां प्राप्त की।
इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर प्रेम राज,क्लर्क पुष्कर राज,लेखापाल अनिमेष कुमार, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनवर आलम,परिवार कल्याण कार्यकर्ता सुधीर कुमार स्वास्थ्य कार्यकर्ता में जिमी झा आदि उपस्थित रहे ।

























