मनिहारी/कटिहार – दियारा के खेत मे लगे गेहुं की फसल बर्बाद करने के आरोप मे बघार पंचायत के सरपंच रामनिवास यादव उर्फ पागल यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है । थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि कांटाकोश मौजा तथा झारखंड के साहेबगंज जिला क्षेत्र के रामनगर दियारा मे कांटाकोश गांव के किसानो का गेहुं फसल नौ मार्च की रात बर्बाद कर दिया गया था ।
जिसमे दोनो पक्षो के आवेदन पर थाना मे मामला दर्ज किया गया था । थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले पक्ष के किसान रामगोपाल यादव के आवेदन पर पागल यादव सहित अन्य आठ लोग तथा दुसरे पागल यादव पक्ष के बिहारी यादव के आवेदन पर रामगोपाल यादव सहित आठ लोगो पर प्राथमिकी दर्ज की गई है । थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि जांच के दौरान कई तथ्यों पर पागल यादव को दोषी पाया गया है ।
उसी आरोप में पागल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है । इस बाबत सरपंच पागल यादव ने बताया कि इनके छवि धूमिल करने के लिए साजिश रची गई है । वही सरपंच पागल यादव की पत्नी सह पूर्व जिप अध्यक्ष अंजली देवी ने बताया कि इनके पति पागल यादव को कुछ लोगो ने राजनितिक षड्यंत्र के तहत छुठे मुकदमा मे फंसा दिया है । उन्होंने कोई फसल का बर्बादी नही किया है । पूर्व जिप अध्यक्ष ने घटना का उच्च स्तरीय जांच कराने का मांग पुलिस अधीक्षक से की है ।

























