प्राणपुर /कटिहार – नशा के खिलाफ छापामारी अभियान में पांच पियक्कड़ों को हो – हल्ला एवं मारपीट करते हुए प्राणपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में जेल भेजा।
थाना अध्यक्ष रंजीत कुमार महतो ने बताया कि मंटू मंडल साकिन अठ्ठारे, बलराम मंडल साकिन सबलधार, हीरालाल किस्कू साकिन भेमरा, राहुल मंडल साकिन काठघर, डोमा मंडल साकिन काठघर को शराब के नशे में हो -हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।


























