एनएच-31 पर ट्रक-हाइवा की टक्कर में चालक घायल

SHARE:

कुरसेला/कटिहार – एनएच-31 पर देवीपुर ढाबा सुतारा के समीप सोमवार की सुबह ट्रक और हाइवा के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में ट्रक चालक घायल हो गया तथा ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक आगे जा रही हाइवा में पीछे से टकरा गया।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को चोटें आईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किरान की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाया।

इस दौरान कुछ देर तक एनएच-31 पर आवागमन बाधित रहा। बाद में वाहनों की आवाजाही सामान्य कराई गई। बताया जाता है कि घटना के बाद हाइवा चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!