कटिहार:जिले को मिली 410 करोड़ की योजनाओं की सौगात–डीएम

SHARE:

जीविका दीदी की रसोई के भोजन व साबुन की होम डिलीवरी शुरु

कटिहार – जिले मे चल रहे विभिन्न लोककल्याणकारी योजनाओं एवं अपराध नियंत्रण को लेकर किये जा रहे उपायों की समीक्षा की। इस क्रम में जिले को कुल 410 करोड़ की लागत के 443 योजनाओं की सौगात मिली है।जिसमें 70 करोड़ की लागत से बाजार समिति के निर्माण कार्य सहित 229 करोड़ की लागत से निर्मित 257 योजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा उद्धाटन हुआ है,तो वहीं181 करोड़ की लागत की 186 योजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

उक्त जानकारी जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने संयुक्त रुप से प्रेस वार्ता आयोजित कर दी है।डीएम ने बताया कि यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के प्रगति की भी समीक्षा की गई।उन्होंने बताया कि इस क्रम में मुख्यमंत्री द्वारा जीविका दीदियों द्वारा किये जा रहे विभिन्न कार्यों का भी निरीक्षण किया गया।

जीविका दीदी की रसोई में पकाये जा रहे भोजन एवं उनके द्वारा बनाये जा रहे साबुन के होम डिलीवरी का भी शुभारंभ हुआ है।दीदी की रसोई में पकाया भोजन जो शुद्ध और पौष्टिक होता है,मांग पर लोगों के घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।डीएम ने कहा कि इन उत्पादों की ऑनलाईन डिलेवरी जोमेटो एवं स्वेगी जैसी कंपनी के माध्यम से किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान जीविका दीदियों द्वारा चलाये जा रहे सिलाई सेंटर का भी निरीक्षण किया।जहां स्कूली एवं ऑगनबाड़ी के बच्चों के कपड़े की सिलाई से दीदियों को औसतन दस हजार महिने की कमाई हो जाती है।डीएम ने कहा कि महिला रोजगार योजना से प्राप्त दस हजार रुपये से कुछ दिदियां कास्मेटिक सामान बनाती हैं तो कुछ बकरी पालन कर रही हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कर दीदियों द्वारा बकरी के दूध से साबुन बनाने का काम किया जाता हैं,जो काफी कीमती होता है।अब इस उत्पाद की ऑनलाइन डिलेवरी भी करने की व्यवस्था की गई है।

इससे दीदियां आत्मनिर्भर बनेगी और लोगों को भी अच्छी चीज मिलनी शुरु हो जाएगी।उन्होंने बताया कि दीदी के रसोई का पौष्टिक भोजन की ऑनलाइन डिलेवरी की शुरुआत पूरे राज्य में सबसे पहले कटिहार जिले में हीं शुरु की गई है।वहीं एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा जिले में कानून व्यवस्था को लेकर किये जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की।तथा कानून व्यवस्था पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने का निर्देश दिया गया। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी अभिषेक रंजन, डीपीएम जीविका इंदुशेखर इंदु भी मौजूद रहे।

रिपोर्ट: सत्येंदु सुमन

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई