घटिया सड़क निर्माण होने से लोगों के रोष, कारवाई की मांग

SHARE:

बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी स्थित वार्ड 9 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी के समीप पिछले तीन दिन पहले नगर एवं आवास विभाग योजना से 14 लाख की लागत से पीसीसी सड़क बनाई गई थी।जिसमें काफी अनियमितता सामने आई हैं।सड़क में हुई अनियमितता को लेकर समाजसेवी सह मानवाधिकार जिला उपाध्यक्ष उज्जवल सिंह ने नगर पंचायत प्रशासन को सड़क की गुणवत्ता की जांच करने को लेकर अवगत करवाया है।

समाजसेवी उज्जवल सिंह ने बताया कि जिस दौरान सड़क निर्माण किया जा रहा था उस समय कार्यपालक पदाधिकारी को घटिया सड़क निर्माण की सूचना दी गई थी,जिस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने तत्काल स्थल पर
कनीय अभियंता मो रफीक को भेजा, जहां उन्होंने बन रहे सड़क की गुणवत्ता की जांच की।

इस दौरान कनीय अभियंता ने जब सड़क की जांच की तो उन्होंने पाया कि सड़क की मोटाई 4 इंच से 6 इंच तक ही किया गया है ।साथ ही घटिया सीमेंट से सड़क ढलाई की गई है।जिसके बाद इसकी जानकारी नपं बरारी की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी को भी दी गई।मौके पर मुख्य पार्षद बबीता कुमारी पहुंची। जहां उन्होंने भी सड़क की जांच की और तत्काल संवेदक को काम रोकने का आदेश दिया।

जिस पर तत्काल संवेदक ने काम रोक दिया। परन्तु मुख्य पार्षद के जाने के बाद शाम में आनन फानन में गाड़ी की रोशनी पर सड़क की ढलाई कर दिया गया।सड़क के सम्बन्ध में समाजसेवी उज्जवल सिंह ने बताया कि जिस स्थल पर सड़क निर्माण कार्य किया गया है वह जमीन का जमाबंदी धारक से बिना एनओसी लिए संवेदक और वार्ड पार्षद के द्वारा सड़क पास कर सड़क निर्माण कार्य कराया गया,जो की नियमानुसार गलत हैं।

उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि सूचना देने के बाद गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं कराया गया।उज्जवल सिंह ने मुख्य पार्षद और कार्यपालक पदाधिकारी से अपील किया है कि सड़क की जांच कर संवेदक पर कारवाही किया जाय।

वहीं इस सम्बन्ध में कनीय अभियंता मो रफीक ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान जांच में सड़क की मोटाई 4 से 6 इंच के बीच पाई गई थी। कार्यपालक पदाधिकारी शिवांशु शिवेश ने बताया कि सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत मिली थी। कनीय अभियंता को जांच के लिए भेजा गया था। कनीय अभियंता के रिपोर्ट के आधार पर पर कारवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई