कुरसेला/कटिहार – थाना क्षेत्र के एसएच 77 पर एसआरडी गर्ल्स स्कूल के समीप शनिवार की शाम तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से पांच वर्षीय बच्चा अंकित कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्चे को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर ऑक्सीजन लगाया। बच्चे की हालत नाजुक देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
दुर्घटना के बाद बाइक दूर तक घिसटती चली गई, जबकि दोनों बाइक सवार मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने बाइक को जब्त कर रखा है।



























