आजमनगर /कटिहार – घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत से जूझ रहे लोगों प्रत्येक दिन सवेरे सवेरे आजमनगर बाजार स्थित कलावती गैस एजेंसी के प्रांगण में लंबी कतार में लगने का सिलसिला जारी है। इस दौरान प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सजल वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि कलावती गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया।
स्टॉक पंजी का अवलोकन किया गया तो पाया की 360 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर तथा केवल 09 कमर्शियल गैस सिलेंडर एजेंसी में उपलब्ध था। जिसमें से 300 डोमेस्टिक गैस सिलेंडर ग्राहकों को आपूर्ति के लिए पर्ची कट चुका था।
प्रत्येक दिन जमा हो रहे भीड़ के संबंध में पूछे जाने पर आपूर्ति पदाधिकारी सजल कुमार ने बताया कि क्षेत्र में पहले अफवाहों की वजह से तथा 1 से 2 एक्स्ट्रा आपूर्ति कर घर में रखने की लालसा के कारण यह भीड़ प्रत्येक दिन इकट्ठी हो रही है।
आजमनगर में गैस की किल्लत की अभी कोई संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि कलावती गैस एजेंसी के प्रबंधक संचय कुमार दास ने 1500 गैस सिलेंडर का डिमांड सरकार से आपूर्ति कराए जाने हेतु आर्डर लगा दिया है। अगर सरकार के द्वारा आपूर्ति कर दी जाती है तो किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।



























