भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन

SHARE:

दिघलबैंक (किशनगंज) प्रतिनिधि

धनतोला पंचायत के कजला गांव में शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक
के एक ग्राहक सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया गया। केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य अथिति अवध बिहारी सिंह,भारतीय स्टेट बैंक शाखा धनतोला के ब्रांच मैनेजर तापस बर्मन चक्रवर्ती,विनोद कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने फीता काटकर किया।

मौके पर ब्रांच मैनेजर ने कहा कि कजला गांव में ग्राहक सेवा केन्द्र के संचालित होने से कजला, जादूटोला, मोहामारी, बालूबाड़ी,खरवाल टोली, गिरीटोला,बम टोली, श्याम टोला, खाड़ीटोला,पांचगाछी गांव के
आम जनमानस को बैंक में मिलने वाली सभी सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी। ग्राहक सेवा खुलने से खाता धारकों को सहूलियत मिलेगी और समय भी बचेगा।

ग्राहक सेवा केन्द्र खुलने से अब बैंक की सभी प्रकार की बैंकिंग सेवाएं ग्राहक सेवा केन्द्र से मिलेगी। केन्द्र संचालक मोहित कुमार सिंह ने बताया भारतीय स्टेट बैंक के खाता धारकों को जमा, निकासी,एफडी, आरडी,खाता खोलना, सुकन्या खाता,पास बुक प्रिंट सहित सभी प्रकार की सुविधाएं मिलेगी। उद्घाटन के मौके पर मुख्य अतिथि अवध बिहारी सिंह के साथ चंद देव सिंह,जय हरि सिंह, बिनोद शंकर सिंह,केदारनाथ सिंह, निखिल कुमार सिंह,ज्योतिष कुमार सिंह सहित दर्जनों गणमान्य एवं ग्राहक उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई