कोचाधामन के बाजारों में बढ़ी रौनक, ईद की तैयारियों में जुटे प्रखंडवासी

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड क्षेत्र में ईदुल फितर को लेकर काफी चहल पहल देखने को मिल रहा है।इसे लेकर मुस्लिम समुदाय में उत्साह का माहौल है।लोग जोर शोर के साथ इसकी तैयारी में जुटे हैं।क्षेत्र के बिशनपुर,जनता कन्हैयाबाड़ी,बरबट्टा,भवानीगंज,अलता,मौधो,बड़ीजान,घुरना,मस्तान चौक, हल्दीखोड़ा व अन्य हाट बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ गई है।साथ ही ईद में इस्तेमाल होने वाली सामग्री से बाजार पटा नजर आ रहा है।
ईद की तैयारी को लेकर क्षेत्र के ईदगाहों की भी साफ – सफाई की जा रही है।


हाट बाजारों में सेवई व रंग-बिरंगी टोपियों की दुकानें सजी है। ईद को लेकर लोग कपड़ा, जूता इत्र सूरमा सेवई व अन्य सामानों की खरीदारी शुरू कर दिए हैं।

खासकर कपड़ा व सेवई की बिक्री चरम पर है।कपड़ा विक्रेता एहतशाम अनवर, शकील अहमद,मु अकरम, टिक्का साह, मोहसिन रागीब,मु हम्माद,मु हसनात,पप्पू कुमार सिंह ने बताया कि इस बार कपड़ों की बिक्री ठीक ठाक है।

जींस पैंट व टी शर्ट के अलावा कुर्ता पायजामा और लेडिस कपड़ों
की बिक्री खूब हो रही है।सेवई विक्रेता महबूब आलम व परवाज आलम,मजाहिर आलम,जूनेद आलम ने बताया कि इस बार 80 रुपये से 300 रुपये तक मूल्य के सेवई बाजार में उपलब्ध है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई