गैस का अनावश्यक भंडारण करने की मंशा रखने वालों के विरुद्ध दर्ज होगी प्राथमिकी

SHARE:

छोटे गैस सिलेंडर भरवाने का कार्य जो पूरी तरह से अवैध है

किशनागंज/प्रतिनिधि


गैस की किल्लत की फैली अफवाह का असर अब जिले में भी दिखने लगा है। जिले में घरेलू गैस को लेकर तो अब लोग भी परेशान होने लगे है।हालांकि गैस एजेंसी की माने तो अभी घरेलू गैस की किल्लत जैसी कोई बात नहीं है।लेकिन लोगों को अब यही लग रहा है की शायद कल गैस मिलेगा या नहीं।

ये सोचकर ज्यादातर लोग गैस एजेंसियों का चक्कर लगा रहे है।जिससे गैस के गोदामों में भीड़ भी बढ़ने लगी है।कई लोग बाइक से तो ई – रिक्शा से खाली सिलेंडर लेकर जिले में स्थित गैस एजेंसियों में पहुंच रहे है।कोई गैस एजेंसी में पर्ची कटवाने में लगा हुआ है तो कोई बुकिंग करवाने में लगा हुआ है। इन दिनों छोटे सिलेंडरों में भी गैस भरवाने की होड़ मची हुई है।लोग छोटे सिलेंडर को भी भरवाने के लिए दुकानों में पहुंच रहे है।

बताया जाता है की पहले जो गैस एक सौ रुपए केजी मिल रहे थे,अब डेढ़ सौ रूपये केजी मिल रहे है।लोगों को ये लग रहा है की ये भी आगे मिलेगा या नहीं। इसलिए फिलहाल ज्यादा कीमत देकर भी काम चलाना पड़े तो किया भी क्या जा सकता है।दूसरा उपाय भी क्या है।

इधर कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों किल्लत दिखाई पड़ रही है। होटल व ढाबा संचालक परेशान है।गैस एजेंसी संचालकों की माने तो फिलहाल गैस की किल्लत नहीं है। नियमानुसार गैस का वितरण किया जा रहा है।

एसडीएम अनिकेत कुमार ने कहा कि लोगों को किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देना है।कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी सजा का प्रावधान है। कालाबाजारी की नियत से गैस का अनावश्यक भंडारण करने की मंशा रखने वालों के विरुद्ध सीधे प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।छोटे गैस सिलेंडर भरवाने का कार्य जो कर रहे है वो पूरी तरह से अवैध है।ऐसी सूचना मिलेगी कार्रवाई तय है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई