कटिहार -जिला नियोजनालय कार्यालय परिसर कटिहार में 11 मार्च 2026 को दिव्यांग आवेदकों के लिए रोजगार एवं व्यवसायिक मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया जाएगा।उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी ने दी है।
उन्होंने बताया है कि इस शिविर में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजकों द्वारा दिव्यांग आवेदकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराया जाएगा तथा विभागीय पदाधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा व्यवसायिक मार्गदर्शन के साथ विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने अधिक से अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों को इस शिविर भाग लेकर रोजगार के अवसर तथा मार्गदर्शन से लाभान्वित होने की अपील की है।





























