कटिहार – कटिहार तेरापंथ महिला मंडल की ओर से जैन अतिथि सभागार में अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर गृह लक्ष्मी सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटावरी ने की। जिसमें समाज की विभिन्न प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया।’गृह लक्ष्मी’ का सम्मान और समाज सुधार पर जोर
इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य केंद्र’गृह लक्ष्मी का सम्मान’ रहा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को यह कड़ा संदेश दिया गया कि आज की महिला केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि वह घर और समाज के बीच सेतु बनकर राष्ट्र निर्माण में अपनी विशिष्ट पहचान बना रही है।प्रमुख विभूतियों का सम्मान समारोह के दौरान कटिहार की उन महिलाओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने योग प्रशिक्षण,बाल विवाह रोकथाम और पीड़ित महिलाओं के उत्थान जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए हैं। सम्मानित होने वाली हस्तियों में शामिल रहीं। जिसमें श्रीमती उषा देवी अग्रवाल,डॉ. रंजना झा,डॉ. आभा कुमारी,श्रीमती पायल राय, श्रीमती पम्पी चौधरी, श्रीमती मंजू श्री,श्रीमती अनिला झा, श्रीमती शिल्पी सिंह शामिल रही। इस अवसर पर श्रीमती गुलाब देवी संचेती को ‘प्रेरणा सम्मान’ और श्रीमती सुशील देवी बुच्चा को ‘विशिष्ट महिला सम्मान’ से नवाजा गया। अध्यक्ष श्रीमती संगीता पटावरी ने अपने संबोधन में सभी अतिथियों का उत्साहपूर्वक अभिनंदन करते हुए महिलाओं के स्वावलंबन पर बल दिया।कार्यक्रम का सुचारू और प्रभावी संचालन श्रीमती निशा पटावरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती सुमन पुगलिया ने उपस्थित सभी गणमान्य जनों का धन्यवाद ज्ञापित किया।इस आयोजन को सफल बनाने में तेरापंथ सभा एवं तेरापंथ युवक परिषद के श्रीमान तेजकरण संचेती, श्रीमान राजकुमार पुगलिया, श्रीमान वीरेंद्र संचेती और श्रीमान मनीष नाहटा का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।इस अवसर पर तेरापंथ महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्यों सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





























