अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण व सम्मान समारोह का आयोजन

SHARE:

कटिहार – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर रविवार को बड़ा बाजार स्थित यज्ञशाला मैदान में ‘कोशी क्षेत्रीय- विकलांग विधवा- वृद्ध कल्याण समिति’ के तत्वावधान में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दिव्यांग महिलाओं की समाज में दशा एवं दिशा” विषय पर केंद्रित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाओं और गणमान्य अतिथियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य निवेदक बिहार राज्य सलाहकार बोर्ड, सदस्य शिव शंकर रमानी ने कहा कि दिव्यांग महिलाएं समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उन्हें मुख्यधारा में लाने के लिए स्वयं सहायता समूहों का गठन एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा।

उन्होंने दिव्यांग महिलाओं के लिए भारत सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की।
उन्होंने बिहार सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए चलाई जा रही आत्मनिर्भर योजनाओं पर प्रकाश डाला ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से रंजना कुमारी, सुशीला कुमारी,उपेंद्र महतो, गीता देवी, कैली देवी, शिरोमनी देवी, बुचिया देवी, डेजी कुमारी, लक्ष्मी देवी, ऊषा घोष,जुली शर्मा, मोनिका कुमारी,राज नंदनी,राजीव कुमार सिंह और रवि कुमार दास सहित कई गणमान्य लोग और लाभार्थी उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई