कटिहार – विश्व महिला दिवस के अवसर पर नगर निगम सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित कर महिला सफाई कर्मियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर महापौर उषा देवी अग्रवाल, उप महापौर मंजूर खान एवं नगर आयुक्त मौजूद थे।
नारी लीडस् स्वच्छता के थीम पर महिलाओं के स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं उनके स्वच्छता के प्रति समर्पित सेवा परिश्रम और बहुमूल्य योगदान की सराहना की गई।
साथ ही शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और अथक प्रयासों के लिए हार्दिक आभार और प्रशंसा व्यक्त की गई। इस दौरान निगम पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।





























