मेहनत करने वाले को ही सब कुछ मिलता है,परमात्मा हर किसी में आत्मा की शक्ल में है मौजूद:गवर्नर

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी में रविवार को 31 वे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। समारोह में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि कुदरत ने इंसान को सोचने समझने की शक्ति दी है। उन्होंने जोर दिया कि मेहनत करने वाले को ही सब कुछ मिलता है और परमात्मा हर किसी में आत्मा की शक्ल में मौजूद है। राज्यपाल ने महिलाओं की प्रगति का जिक्र करते हुए कहा कि आज बच्चियां फाइटर प्लेन चला रही हैं और हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं।


समारोह में महादुल उलूम से स्नातक करने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को राज्यपाल द्वारा शैक्षणिक प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए युवाओं से इंसानियत, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने की अपील की। साथ ही वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सड़क निर्माण योजना के तहत सीमांचल में सबसे अधिक सड़कें बन रही हैं।

उन्होंने मानवता की सेवा को सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि बिहार में जहां मुसलमानों की आबादी अधिक है, वहां शिक्षा के और अधिक विकास की जरूरत है।मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल,विधायक कमरूल हुदा और तौहीद एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मौलाना मतीउर रहमान ने भी समारोह को संबोधित किया।समारोह के शुरुआत में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, अशोक चौधरी समेत अतिथियों का शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया।

इसके बाद राज्यपाल के हाथों छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।कार्यक्रम में जामिया हमदर्द यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ. अफसार आलम, सदर विधायक कमरुल होदा,जिला पदाधिकारी विशाल राज,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में अतिथियों ने प्रस्तावित इमाम बुखारी यूनिवर्सिटी को शिक्षा के क्षेत्र में सीमांचल के लिए मील का पत्थर बताया।

तेजी से आगे बढ़ रहा है मुल्क : राज्यपाल

राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने आप को आने वाले वक्त के लिए तैयार कीजिए, यह मुल्क बहुत ही तेजी से आगे जा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 2047 में जिस विकसित भारत की बात कर रहे वह इसी जेनरेशन का सबसे ज्यादा योगदान होगा। इन सब को अपने आप को तैयार करना है।एक सवाल के जवाब में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि ऐसी बातों से फायदा नहीं होता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई