महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर समिति सदस्यों की बैठक आयोजित

SHARE:


बहादुरगंज-आगामी पर्व महाशिवरात्रि को लेकर बहादुरगंज बाजार अंतर्गत शिवपुरी स्थित शिव मंदिर परिसर में मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष सत्यनारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।

बैठक के दौरान महाशिवरात्रि के बेहतर आयोजन, शिव बारात, मेला संचालन एवं व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से मंदिर समिति के अजय सिन्हा उर्फ मंटू, नगर पार्षद बन्टी सिन्हा, मुन्ना दास, ग़ौरव चौधरी, राजा गुप्ता, रोहित झा, जयदेव साह, राहुल झा, गोपाल यादव, अनिकेत दास, आदर्श कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई