नए डिप्टी सीएम के शपथ ग्रहण पर मणिपुर में बवाल: चुराचांदपुर में हिंसक प्रदर्शन, बंद का ऐलान

SHARE:

मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गुरुवार शाम उस वक्त हालात बेकाबू हो गए, जब नए उपमुख्यमंत्री नेम्चा किप्गेन और लोसी दिखो के शपथ ग्रहण के विरोध में चल रहा प्रदर्शन हिंसा में बदल गया।

कुकी-बहुल इलाके में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और सुरक्षा बलों से भिड़ गए।

तुइबोंग मेन मार्केट क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षाबलों को उनकी बैरक में लौटने के लिए मजबूर करने की कोशिश की। जब सुरक्षाबलों ने पीछे हटने से इनकार किया, तो हालात बिगड़ गए और प्रदर्शनकारियों ने जमकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस दौरान सड़क के बीच टायर जलाकर यातायात भी बाधित किया गया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई