परीक्षा पे चर्चा में पीएम मोदी का मंत्र: सपने देखना ज़रूरी,लक्ष्य छुपाकर मेहनत जारी रखें

SHARE:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) कार्यक्रम के दौरान देशभर के छात्रों से संवाद करते हुए परीक्षा, जीवन और लक्ष्य को लेकर कई अहम संदेश दिए।

2026 में आयोजित इस कार्यक्रम के 9वें संस्करण में पीएम मोदी ने छात्रों को तनाव से दूर रहकर सीखने पर फोकस करने की सलाह दी।

छात्रों से बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि सपने न देखना अपने आप में एक अपराध जैसा है।

उन्होंने समझाया कि हर किसी को अपने लक्ष्य जरूर तय करने चाहिए, लेकिन उन्हें सबको बताने के बजाय शांत रहकर लगातार तैयारी करते रहना ज्यादा जरूरी है।

उन्होंने आम के उदाहरण से समझाते हुए कहा कि सिर्फ आम को देखते रहने से आम नहीं मिलता, उसके लिए मेहनत करनी पड़ती है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई