मेघालय में अवैध कोयला खदान हादसा: विस्फोट में 16 मजदूरों की मौत, कई के दबे होने की आशंका

SHARE:

मेघालय के ईस्ट जैंतिया हिल्स जिले में गुरुवार को एक अवैध कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक कम से कम 16 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के अब भी खदान के भीतर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

राज्य की पुलिस महानिदेशक आई. नोंग्रांग ने बताया कि यह घटना सुबह थांग्स्कु इलाके में हुई। उन्होंने कहा कि राहत और बचाव दल लगातार खोज अभियान में जुटे हुए हैं और अब तक 16 शव खदान से बाहर निकाले जा चुके हैं। विस्फोट के समय खदान में कितने मजदूर मौजूद थे, इसकी सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई