किशनगंज पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है।पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कारवाई में जिला के टॉप-10 कुख्यात अपराधी नकी अनवर, पे०-स्व० शमशुल हक, सा०-रानी, वार्ड नं0-04, थाना-कोचाधामन को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।नकी अनवर सब्जी व्यवसाई से लूट मामले में शामिल था।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि बहादुरगज थाना क्षेत्र में दिनांक 20.07.2025 को बहादुरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 327ई के अजाद चौक के समीप वादी जंयतो बर्मन अपनी टाटा इंट्रा गाड़ी (पंजीकरण संख्या WB73G7015) पर सब्जी लादकर अररिया जिला के जोकीहाट स्थित एक सब्जी व्यापारी के पास सब्जी पहुँचाने जा रहे थे। उसी दौरान एक उजले रंग की अर्टिगा गाड़ी, जिस पर जनसुराज का स्टीकर लगा था और जिसका नंबर प्लेट WB74BK4417 था, में सवार चार अज्ञात अपराधकर्मियों ने उन्हें रोक कर उक्त 04 अज्ञात अपराधियों ने जंयतो बर्मन के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन, ₹600 नकद राशि तथा सब्जी लदी टाटा इंट्रा गाड़ी लूट कर घटनास्थल से फरार हो गये थे। इस संबंध में बहादुरगंज थाना कांड सं0-326/25, विरूद्ध 04 अज्ञात अपराधकर्मी के दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था। इस कांड में 03 अपराधियों को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिनके विरूद्ध आरोप-पत्र समर्पित किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस कांड में शेष बचे एक अपराधकर्मी नकी अनवर, पे०-स्व० शमशुल हक, सा०-रानी, वार्ड नं0-4 को गिरफ्तार किया गया है ।उन्होंने कहा कि कांड में पर्याप्त अभियोजन साक्ष्य संकलित करते हुए शीघ्र आरोप पत्र समर्पित करने का निर्देश अनुसंधानकर्ता को दिया गया है। छापेमारी टीम में थाना अध्यक्ष बहादुरगंज संदीप कुमार एवं अन्य पुलिस बल के जवान शामिल थे।



























