किशनगंज/प्रतिनिधि
शबे – ए – बरात पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर मंगलवार की शाम को पुलिस के द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाल कर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही थी।
फ्लैग मार्च सदर थाना से निकाला गया था।जिसमें लोगों से जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की जा रही थी, साथ ही भ्रामक खबरों से बचने व शांतिपूर्ण माहौल में आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाए जाने की अपील की जा रही थी।
फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न मार्गो बस स्टैंड, अस्पताल रोड, गांधी चौक , फल पट्टी, लोहारपट्टी आदि स्थानों से होकर गुजरी।



























