विवाहित महिला चार बच्चों संग हुई लापता , तलाश में जुटी पुलिस

SHARE:

किशनगंज/प्रतिनिधि

सदर थाना क्षेत्र के गाछपारा पंचायत के लोहाडांगा गांव की एक महिला के अपने चार बच्चों के साथ लापता होने का मामला प्रकाश में आया है।मामले में लापता महिला के पति मोहम्मद सलामत ने अपनी पत्नी व बच्चो के लापता होने से संबंधित प्राथमिकी सदर थाना में दर्ज करवाई है।प्राथमिकी रविवार को दर्ज करवाई गई है। लापता बच्चों की उम्र तीन, आठ,ग्यारह व पांच वर्ष है।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मोहम्मद सलामत की दो पुत्री एक मदरसा में पढ़ती है।उसकी पत्नी 11 जनवरी को घर से यह कहकर निकली थी की,वह अपने दोनों बेटियों को मदरसा छोड़ने के लिए जा रही है।महिला अपने साथ मदरसा में पढ़ने वाली दोनों पुत्रियों को छोड़ने निकली थी।

अपने साथ अन्य दोनों बच्चों को भी साथ लेकर निकली थी।देर शाम होने पर भी महिला घर वापस नहीं लौटी। पीड़ित ने अपनी पत्नी और बच्चे की काफी खोजबीन की।खोजबीन के बाद भी वे नहीं मिले।इसके बाद पीड़ित मोहम्मद सलामत ने सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना के बाद थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। पुलिस लापता महिला व बच्चों की खोजबीन में जुटी हुई है।इधर परिजनों ने किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से जल्द बरामदगी की गुहार लगाई है।सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि महिला व तीन बच्चों के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। लापता महिला और बच्चों की खोजबीन की जा रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!