भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए नितिन नवीन,कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

SHARE:

डेस्क:5 बार के विधायक नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी  के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं। रिटर्निंग ऑफिसर के.लक्ष्मण ने बताया कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर नितिन नवीन के पक्ष में 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे।भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के नाम का प्रस्ताव करने वालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।

उनके नामांकन में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव और किरेन रिजिजू सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद थे।

राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी  के.लक्ष्मण ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों के निर्वाचन सम्पन्न होने के उपरांत प्रारंभ की गई, जो कि न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने कहा कि 16 जनवरी 2026 को निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई तथा निर्वाचन सूची का प्रकाशन किया गया।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज, 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को अपराह्न 2:00 बजे से 4:00 बजे तक नामांकन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु  नितिन नवीन के पक्ष में कुल 37 सेट नामांकन पत्र प्राप्त हुए।नामांकन पत्रों की जांच के उपरांत सभी नामांकन पत्र निर्धारित प्रारूप के अनुसार तथा वैध पाए गए।उन्होंने कहा कि नामांकन वापसी की अवधि पूर्ण होने के पश्चात, भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी के रूप में मैं यह घोषणा करता हूँ कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद हेतु केवल एक ही नाम, अर्थात् नितिन नवीन का नाम प्रस्तावित हुआ है।वही राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद मंगलवार को नितिन नवीन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई