पुलिस द्वारा अपराध की घटनाओं का वर्षवार आंकड़ा किया गया जारी,लुट की घटनाओं में 70% की कमी

SHARE:


किशनगंज/प्रतिनिधि


सीमावर्ती किशनगंजजिले में पुलिस की सख्ती और प्रभावी रणनीतियों का असर साफ दिख रहा है। एसपी सागर कुमार ने लूट सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के वर्षवार आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें वर्ष 2021 से 2025 तक लूट की वारदातों में लगभग 70-75 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई है।

वर्ष 2025 में अब तक लूट की घटनाएं सबसे न्यूनतम स्तर पर पहुंच गई हैं, जो जिले में कानून-व्यवस्था की मजबूती को दर्शाता है।वर्ष 2020 में लूट की 17 घटनाएं दर्ज की गई थीं, जो 2021 में बढ़कर 27 हो गईं। लेकिन इसके बाद पुलिस की सक्रियता से लगातार गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ। वर्ष 2022 में यह संख्या घटकर 16 रह गई, जबकि 2023 और 2024 में केवल 10-10 घटनाएं हुईं। वर्ष 2025 में अब तक मात्र 7 लूट की घटना सामने आई हैं। इस तरह वर्ष 2021 के मुकाबले 2025 में करीब 74 प्रतिशत की कमी आई है। वर्ष 2022 से तो लगातार डाउनवर्ड ट्रेंड बना हुआ है।


यह उपलब्धि किशनगंज पुलिस की प्रभावी पुलिसिंग और बढ़ी हुई पेट्रोलिंग का नतीजा है। एसपी सागर कुमार ने बताया कि बदमाशों पर निरोधात्मक कार्रवाई, इंटेलिजेंस आधारित ऑपरेशन और जनता के साथ बेहतर समन्वय एवं विश्वास से यह संभव हो सका है। पुलिस ने संदिग्धों पर कड़ी नजर रखी, रात्रि गश्त बढ़ाई और स्थानीय लोगों से लगातार फीडबैक लिया गया। जिले के लोगों ने भी पुलिस की इस पहल की सराहना की है। कई लोगों का कहना है कि पहले सड़कों पर लूट की घटनाएं आम थीं।पुलिस की यह सफलता अन्य अपराधों पर भी सकारात्मक असर डाल रही है।

सबसे ज्यादा पड़ गई