संवाददाता/दिघलबैंक
मंगलवार को दिघलबैंक प्रखंड अंतर्गत टप्पू हाट दुर्गा मंदिर प्रांगण में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल प्रखंड इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी रामनवमी के अवसर पर आयोजित होने वाली विशाल शोभा यात्रा की रूपरेखा तैयार करना और रूट का निर्धारण करना था।
बैठक का संचालन प्रखंड संयोजक मुरली धर झा ने किया।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित विहिप अध्यक्ष रमेश कुमार गणेश ने आगामी कार्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए सभी कार्यकर्त्ताओं के साथ मिलकर सामूहिक प्रयास किया जाएगा।
बैठक में तय किए गए निर्णय के अनुसार शोभा यात्रा का आयोजन 26 मार्च गुरुवार को तुलसिया शिव मंदिर से निकाली जाएगी जिसका समापन हनुमान नगर हरुवाडांगा में किया जायेगा।
इस यात्रा में लगभग 500 बाइक, झांकी गाड़ियां, साउंड सिस्टम और गगनभेदी भगवा झंडे शामिल होंगे।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। विहिप और बजरंग दल ने क्षेत्र के सभी सनातन धर्मावलंबियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस भव्य शोभा यात्रा में शामिल होकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सह संयोजक राहुल मंडल, ब्लॅापासाना प्रमुख अक्षय झा, भोला सिन्हा,अंकित चौधरी,ओम प्रकाश सहित कई बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।




























