कटिहार – पुलिस अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में मासिक अपराध नियंत्रण गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसपी शिखर चौधरी ने की।
गोष्ठी में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिजीत कुमार सिंह, विनोद कुमार, अजय कुमार एवं रंजन कुमार सिंह ,पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मृदूलता ,पुलिस उपाधीक्षक यातायात सद्दाम हुसैन ,पुलिस उपाधीक्षक साइबर, परि . पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक रक्षित, परिचारी प्रवर, सभी अंचल पुलिस निरीक्षक,थानाध्यक्ष,ओपी अध्यक्ष एवं शाखा प्रभारीगण उपस्थित रहे ।
बैठक के दौरान कांडों के निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा संवेदनशील स्थानों पर सतत निगरानी,सभी थाना क्षेत्र में नियमित गश्ती, सघन वाहन जांच तथा विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा -निर्देश दिया गया।
साथ ही अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी, साइबर अपराध संबंधित कांडों के निष्पादन, वारंट तामिला, दागियों की निगरानी, मद्यनिषेध अभियान, सीसीटीएनएस,ई-आफिस एवं डायल-112 की तत्परता जैसे बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई तथा अगामी पर्व ईद,चैती छठ एवं रामनवमी को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
रिपोर्ट: सतेंदु सुमन




























