साइकिल चोरी के आरोप में युवक की बुरी तरह पिटाई, कारवाई में जुटी पुलिस

SHARE:




किशनगंज /राहुल कुमार


किशनगंज शहर के अस्पताल रोड पर मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब साइकिल चोरी के आरोप में एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। आरोप है कि युवक साइकिल चुराने की कोशिश कर रहा था, तभी आसपास मौजूद लोगों की नजर उस पर पड़ गई।

लोगों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया और देखते ही देखते भीड़ इकट्ठा हो गई।


भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गुस्साई भीड़ ने युवक को काफी देर तक पीटा, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह युवक को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया।पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई