आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन,विधायक को किया गया सम्मानित

SHARE:

कोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम

प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मोहनमारी में स्वागत सह सम्मान समारोह आयोजित कर विधायक सरवर को सम्मानित किया गया। शिक्षाविद डॉ विष्णु प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव विद्यालय परिवार एवं शिक्षक समाज की ओर से फूल माला पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधायक सरवर आलम के सम्मान में बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव के द्वारा भवन निर्माण एवं कई विषयों के शिक्षक की पदस्थापना व अन्य मांगों को लेकर विधायक को एक मांग पत्र भी सौंपा गया। इस अवसर पर विधायक सरवर आलम ने अपने बचपन के यादों को सांझा किया।

उन्होंने कहा कि बुनियादी तालीम मैं ने इसी विद्यालय से हासिल किया हूं और आज यहां अथिति बनकर आया हूं यह मेरे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में यह विद्यालय जिले के टाप टेन विद्यालय में शामिल हैं। प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव के नेतृत्व में यह विद्यालय ने नए आयाम को छुआ है इसके प्रधानाध्यापक व विद्यालय के अन्य शिक्षक शिक्षिका बधाई के पात्र हैं।विधायक ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा व्यवस्था हो इसे लेकर मैं शिक्षक समाज के साथ हूं।

इस दिशा में मुझ से जहां भी सहयोग मांगा जाएगा मैं सहयोग के लिए तैयार हूं।शिक्षा से ही समाज को बदला जा सकता है।शिक्षा के साथ साथ अपनी अदब तहजीब (संस्कृति)को भी बरकरार रखना है। उन्होंने शिक्षक समाज से अपील किया की वह अपने दायित्व एवं कर्तव्य के प्रति इमानदार बनें। उन्होंने अभिभावकों से भी आह्वान किया कि वह भी बच्चों के शिक्षा के प्रति सजग रहें।हम आशा करते हैं कि आने वाले दिनों में हमारे कोचाधामन के बच्चे भी आईएएस और आईपीएस बनें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान नहीं है बल्कि बच्चों के सर्वांगीण का यह एक आधार भी है। हमारे क्षेत्र के बच्चों की आंखों में बड़े सपने हैं और हमारा छोटा सा प्रोत्साहन उन्हें नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है इसके लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होगा।


उन्होंने बच्चों को भी प्रोत्साहित किया और इस आयोजन के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार यादव और विद्यालय परिवार और शिक्षक समाज का आभार व्यक्त किया।मंच का संचालन शिक्षक इकबाल हुसैन और जहांगीर आलम ने किया।इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रोशन कुमार, प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव सादिर, प्राध्यापक अरुण कुमार यादव नादिर आलम,आबीद अख्तर आजाद, राजेन्द्र पाल,मु खालीद,अरसद आजम फारुकी, शक्ति कुमार, विनोद कुमार, शमीम अख्तर,जमील अख्तर,मु इस्माइल,मंजर आलम, श्रवण कुमार,सम्पा घोष,नीलू दास, आरती कुमारी, संगीता कुमारी, मुन्नी कुमारी,सोमा साह,नीरु दास समेत विनोद कुमार,हेमचरण सिंह, गंगा प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई