न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बाढ़ पीड़ितों के बीच दिव्यांग महापरिवार ने किया राहत सामग्री का वितरण

कटिहार: कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के लिए राहत शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन एवं आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। … Read more

मनिहारी में बाढ़ के बीच पहुंचे पप्पू यादव…बोले- ‘मेरे पास उतना पैसा है, जितना सरकार के पास नहीं’

बाढ़ पीड़ितों से मिले, कम्युनिटी किचन और राहत व्यवस्था का लिया जायजा; निजी स्तर पर बांटी नगद सहायता.. मनिहारी/कटिहार -बाढ़ से प्रभावित मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर निकले पूर्णिया सांसद पप्पू यादव मनिहारी पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण कर पीड़ित परिवारों की स्थिति जानी और प्रशासन की ओर से चलाए जा … Read more

जेवर दुकान का शटर उखाड़कर गहने ले उड़े चोर,जांच में जुटी पुलिस

अमदाबाद/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में चारों ओर बाढ़ है। इसी बीच रात के सन्नाटे और अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने बैरिया पंचायत के दिलावरपुर दुर्गास्थान के समीप एक जेवर दुकान का शटर उखाड़कर लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिये। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार संतोष शाह को मिली।पीड़ित दुकानदार ने अमदाबाद थाने में … Read more

12 साल बाद जिंदा मिली वह महिला, जिसकी हत्या में पति-ससुर और जेठ ने काटी जेल

नहर से मिला था शव, भाई ने बहन के रूप में की थी पहचान; अब सवाल—आखिर वह शव किसका था? रोहतास:रोहतास में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस की जांच और शव की पहचान की पूरी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस महिला की हत्या के आरोप में उसके पति, … Read more

किशनगंज:पूर्व के विवाद को लेकर महिला पर चाकू से किया हमला,घायल अस्पताल में भर्ती

किशनगंज/सागर चंद्रा पूर्व के विवाद को लेकर महिला पर चाकू से वार कर घायल कर देने का मामला सामने आया है। टाउन थाना क्षेत्र के वैरबन्ना, बेलवा में घटित घटना में महिला नरगिस पति मोहम्मद राजु गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत … Read more

पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की थी आत्महत्या, भाई के आरोप के बाद जीरो एफआईआर दर्ज

किशनगंज/सागर चंद्रा ट्रेन से कटकर युवक की मौत मामले में नया मोड़ आया है। आलू गद्दी रामपुर निवासी मृतक के भाई टुनटुन मालाकार ने पत्नी के द्वारा प्रताड़ित किए जाने से धर्मेंद्र के द्वारा आत्महत्या करने का आरोप लगाया गया है। भाई के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने … Read more

अररिया:घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का तार,हादसे को दे रहा दावत

संवाददाता :अरुण कुमार फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के पिपरा पंचायत के वार्ड संख्या-04 में घरों के ऊपर से गुजर रहा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन विद्युत तार अब ग्रामीणों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। आधा दर्जन से अधिक घरों के ठीक ऊपर से गुजर रहे इस तार को लेकर ग्रामीणों में लगातार दुर्घटना की … Read more

पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, दो तस्कर गिरफ्तार

60 लाख रुपये मुल्य का 308.45 ग्राम हेरोइन बरामद सागर चंद्रा/ किशनगंज पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में हेरोइन तस्करी के अन्तर्राष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। टीम ने 60 लाख रुपये मुल्य का 308.45 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एसपी संतोष कुमार को मादक … Read more

व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ का अध्यक्ष बने नीरज कुमार

कटिहार कोर्ट-बिहार राज्य कर्मचारी संघ के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय परिसर में व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के गठन को लेकर बैठक आयोजित की गयी।नामित निर्वाचन अधिकारी मो.अंसारी हक की देखरेख मे आयोजित इस बैठक में 03 पदों के लिए सर्वसम्मति नहीं बनने के कारण मतदान कराया गया। जबकि अन्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध … Read more

मवेशी तस्करों के खिलाफ किशनगंज पुलिस की बड़ी कारवाई,कंटेनर से 60 मवेशी बरामद,तीन तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता/ किशनगंज किशनगंज जिले के सुखानी थाना पुलिस ने सोमवार को एनएच-327ई पर तातपौआ मोड़ के पास एक कंटेनर से 60 मवेशी बरामद किए हैं। इन मवेशियों को क्रूरता से भरकर ले जाया जा रहा था, जिनमें से दो मवेशी मरे हुए मिले। पुलिस ने कंटेनर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष … Read more