सुपौल :पुलिस ने लूट कांड का किया उद्भेदन,तीन आरोपी गिरफ्तार 

SHARE:

सुपौल /सोनू कुमार भगत 

सुपौल पुलिस ने दो अलग अलग लूट की घटनाओं का सफलता पूर्वक उद्भेदन करने के साथ ही लूट में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।एसपी शैशव यादव ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया की बीते सात जुलाई को रहमानी चौक के समीप भारत फाईनेंस

कम्पनी के बैंक कर्मी से अज्ञात मोटरसाइकिल पर सवार आरोपियों के द्वारा हथियार का भय दिखाकर-56-हजार 889रूपये लूट लिए गए थे।

वहीं सुपौल थाना क्षेत्र में दिनांक-10-जुलाई को बैरिया मंच के करीब आईएफएल समस्ता फाइनांस बैंक कर्मी से अज्ञात बाइक सवार आरोपियों द्वारा हथियार का भय दिखाकर -01-लाख-97-हजार -249 रूपया लूट की घटना को अंजाम दिया गया था । 

एसपी ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ  कुमार इंद्रप्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया, जिसके बाद गठित टीम द्वारा लूट में संलिप्त तीन अपराधकर्मी वकील कुमार साह, आर्यन कुमार उर्फ कन्हैया और गुडु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।जिसके पास से नौ हजार रूपए और बाइक बरामद किया गया है। गिरफ्तार तीनो आरोपियों से आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। 

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!