किशनगंज :भाजपा के नौ साल के शासन में महंगाई,बेरोजगारी चरम पर -चिंटू

SHARE:

किशनगंज /प्रतिनिधि

कांग्रेस जिला अध्यक्ष इमाम अली चिंटू ने पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।उन्होंने देश मे महंगाई,घोटाला और बेरोजगारी के मामले पर सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज महंगाई आसमान छू रही है लोगों को एलपीजी का सिलेंडर 1250 का मिल रहा है। दाल ₹200 प्रति किलो तक पहुंच गई है। आज प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से इस कदर तंग है कि आने वाले लोकसभा की बेचैनी से विचार कर रही है ताकि भाजपा को सत्ता से बाहर किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल सारी विफलताओं और घोटाले को छिपाने के लिये जगह जगह पर “नौ साल बेमिसाल” के नाम पर भाजपा कार्यक्रम आयोजित कर एक बार फिर देश के लोगो को गुमराह कर ठगने का कार्य कर रही है ।कांग्रेस देश की जन जन की पार्टी है उसका नैतिक और संवैधानिक दायित्व बनता है कि नौ साल के दरम्यान मोदी सरकार में जितनी विफलतायें हुई है,घोटाले किये गए उन सब को जनता के सामने उजागर करे।

पत्रकार वार्ता में युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहम्मद आजाद साहिल, भारत जोड़ो जिला संयोजक अबसारूल हुसैन, अरुण कुमार साह, नीरज कुमार, जुल्फिकार अहमद अंसारी सजल कुमार सा तौसीफ अंजार निशू खान अमजद अहमद महिला अध्यक्ष शाहजहां प्रखंड अध्यक्ष सईदा खातून नेता इला देवी मौजूद थे।

सबसे ज्यादा पड़ गई