किशनगंज : टेढ़ागाछ में पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान, चालकों में हड़कंप

SHARE:

एक साथ दो जगहों पर वाहन जांच, लोगों में हड़कंप

किशनगंज /विजय कुमार साह

यातायात के नियमों की अनदेखी पर विराम लगाने को लेकर वरीय पदाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को फुलवरिया एवं टेढ़ागाछ फतेहपुर सीमा सड़क पुलिस प्रशासन की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया गया। टेढ़ागाछ थाना में पद स्थापित पीएसआई धनजी कुमार एवं संतोष कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वही पीएसआई धनजी कुमार ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी नहीं की जायेगी। इसका उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई भी की जायेगी। इसलिये जांच अभियान में दो पहिया वाहन की जांच की गई।

वहीं पीएसआई संतोष कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान लगभग 100 वाहन की कागजातों की जांच की गई, इस दौरान कागजात ना होने और बिना हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वालों को सख्त हिदायत देकर छोड़ गया। वाहन जांच के क्रम में सिपाही संजय कुमार, महिला सिपाही ममता कुमारी, पूनम कुमारी शामिल थी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!