
किशनगंज /प्रतिनिधि
जदयू प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने किशनगंज लोकसभा क्षेत्र के किशनगंज एंव पूर्णियां जिलों में कुल 42 स्थानों पर जहां पर विभिन्न नदियों से भीषण कटाव है की रोकथाम हेतु वर्ष 2023 बाढ़ से पूर्व कटाव निरोधी कार्य पूरा करने हेतु मंत्री जल संसाधन विभाग श्री संजय झा एवं सचिव जल संसाधन विभाग श्री संजय अग्रवाल को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में ये भी कहा है कि उक्त सभी स्थलों का पिछले दिनों बाढ़ के दिनों खूद अपने से स्थल निरीक्षण कर नदी कटाव से हुई तबाही का जायज़ा लिया था।
किशनगंज ज़िले में कनकई नदी से नेंगसिया,लायतोर,मजकूरी पश्चिम मस्जिद के निकट,बोचागारी,सतमेढ़ी,निशन्दरा खाड़ी टोला,लौचा युनुस टोला,खाड़ी बस्ती महेशबथना,माली टोला मटियारी,गुवाल टोली पत्थरघट्टी में भीषण कटाव है जहां कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है।रतवा नदी से हव्वाकोल,धपर टोला आशा,हत्थी लदा,कजलेटा में भीषण कटाव को रोकने के लिए कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है।बुढ़ी कनकई से गोगरिया एवं मेची नदी से करूआमनी के निकट नदी की धारा परिवर्तित हो जाने से कई गांवों पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है।
डोक नदी से हलदागांव,बेलवा मस्जिद के निकट,टेंगरमारी नदी पार टोला पर कटाव का खतरा मंडरा रहा है।ठीक इसी प्रकार महानंदा नदी से मंझोकबलियाडांगा,पोरलाबारी,बगलबारी,घुरना चकचकी कब्रिस्तान का भीषण कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है।ठीक इसी प्रकार पूर्णियां जिले में कनकई नदी से तालबारी/डहवाबारी, अर्जुन भिट्टा,खाता टोली,बालू टोला खाता टोली, मंगलपुर,मंझोक, सिंघिया,हरिया,चनकी,ताराबारी,महेशबथना में भीषण कटाव को रोकने के लिए कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है।
उसी प्रकार महानंदा नदी से हिजली,पोखरिया,मठवाटोली,सिरसी,चूनामारी,आस्जा शर्मा टोली,पीपल टोला, हरिया खाल आदिवासी टोला, चांदपुर भसिया में भीषण कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है।बुढ़ी कनकई नदी से बलवा गोस्तारा मदरसा के निकट, एवं परवान नदी से रसैली, उत्तर टोला पानी सदरा,कुमहरवा इदगाह टोला,हरिंतोर से हो रहे कटाव को रोकने हेतु कटाव निरोधी कार्य प्रारंभ करने की आवश्यकता है।