किशनगंज :चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

टाउन थाना पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने बंगाल के ग्वालपोखर थाना क्षेत्र स्थित मदरसा साहपुर निवासी आरोपी गुलाम यजदानी पिता उमर अली को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार केल्टैक्स चौक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान संदेह के आधार पर हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक सवार युवक को रोका। बाइक के कागजात की मांग किये जाने पर आरोपी गुलाम यजदानी ने पुलिस को भरमाने की भरपूर चेष्टा की। लेकिन उसकी एक ना चली। आखिरकार पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा अपना जुर्म कबूल करते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

सबसे ज्यादा पड़ गई