किशनगंज :उत्पाद विभाग की टीम ने शराब के नशे में 9 लोगो को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज /सागर चन्द्रा

उत्पाद विभाग की टीम ने नौ पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी बंगाल में शराब का सेवन कर किशनगंज शहर में प्रवेश कर रहे थे। लेकिन फरिंगगोड़ा चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान उन्हें संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया। मौके पर ही ब्रेथ इन्हेलाइजर मशीन से जांच किये जाने पर फरिंगगोड़ा निवासी मो.तस्लीम, नूरशेद आलम और मो.कलाम के साथ साथ कोडरमा झारखंड निवासी विनोद कुमार यादव, इंद्रदेव यादव,

हजारीबाग निवासी उपेन्द्र यादव, मिलनगढ़ मालदा निवासी मो.इरफान, भूना महलगांव अररिया निवासीमो.शादाब और मो.वारिस के द्वारा शराब का सेवन करने की पुष्टि होते ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों के विरुद्ध उत्पाद थाना में केस दर्ज कर रविवार को उन्हें अग्रतर कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष उपस्थित किया गया।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!