न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :पुल पार करते हुए 2 युवक नदी में बहे । एक तैर कर बाहर निकला दूसरा अभी तक लापता

किशनगंज/देवाशीष चटर्जी

एनडीआरएफ की टीम कर रही है तलाश

बहादुरगंज प्रखंड अन्तर्गत बैगना सतीघट्टा धार पर पुल पर बह रहे पानी को पार करने के दौरन पानी के तेज धार में पैर फिसलने से दो व्यक्ति पुल के नीचे गिर गया और पानी में बह गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों मामा भांजा था।

कालपीर पंचायत के भेलागुड़ी के सिंघेश्वर ठाकुर का बेटा और नाती बताया जाता है।जो सोमवार को दोपहर में भेलागुड़ी से बालू टोला अपनी मौसी के घर जाने के दौरान बैगना स्थित सतीघट्टा पुल से फिसल कर धार में बह गए।दोनों मामा भांजा में भांजा 12 वर्षीय बच्चा तैर कर बाहर निकल गया।वही मामा चंदन कुमार ठाकुर की डूबने से मौत हो गई।इधर दो व्यक्ति के पानी में डूबने की खबर से सनसनी फैल गई।

आसपास के लोगों ने चंदन कुमार ठाकुर की तलाश में जुट गए।इधर टेढ़ागाछ बीडीओ गुलजारी कुमार पंडित एवं प्रभारी सीओ अनिल कुमार संतोषी ने घटना की खबर मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर महाजाल की व्यवस्था की और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से खोजबीन जारी रखते हुए जिला से गोताखोर (एनडीआरएफ) की टीम को बुलाई ,तलाश जारी है।शव को पानी से निकलने के लिए खोजबीन गोताखोरों द्वारा की जा रही है।

स्थानीय स्तर पर भी काफी खोजबीन की गई लेकिन शव का कुछ पता नहीं चल सका।घटना की सूचना मिलते ही टेढ़ागाछ प्रखंड विकास पदाधिकारी गुलजारी कुमार पंडित,सीओ अनिल कुमार संतोषी,बहादुरगंज बीडीओ जुल्फकार आदिल,सीओ कौसर इमाम, एनडीआरएफ की टीम व स्थानीय लोग मौके पर पहुँचकर मृतक के शव की खोज में जुटे हुए थे।समाचार प्रेषण तक मृतक का शव नहीं मिला था।

Share this news

Leave a Comment