न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

किशनगंज :आरएसएस के द्वारा श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन । स्वयंसेवकों ने स्व प्रमोद अग्रवाल को दी श्रद्धांजलि

किशनगंज/संवादाता

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के किशनगज जिला के जिला कार्वाह श्री देवदास देबु जी के नेतृत्व में स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल जी के आत्मा की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल जी की तस्वीर पर फूल चढ़ाकर और 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई । मौके पर श्री देवदास देबू जी ने उनके जीवन में प्रकाश डालते हुए बोले की समाज सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते थे उन्हें abvp में कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया

उसके बाद भाजपा में रहकर सेवा कार्य किये श्री अजीत दास जी बोले स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल जी अपने साथ एक डायरी रखते थे और उस डायरी में किसका blood ग्रुप क्या है सबकी जानकारी रहती थी ।

ताकि समय पर उनकी रक्त का उपयोग किसी जरुरत मंद के लिए किया जा सके । श्री अभिनव मोदी ने कहा कि स्वर्गीय प्रमोद अग्रवाल जी का निधन किशनगंज धरती के लिए बहुत नुकशान हुआ

उन्होंने कभी भी दयतित्व के लिए कार्य नहीं किये अखिल भारतीय विधार्थी परिसद के जिला संयोजक नवीन गुप्ता ने बताया की आज के नए कार्यकर्ता को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कार्य करना चाहिए और समाज की सेवा करना चाहिए इस मौके पर हिन्दू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष श्री संतोष सिंह भी शामिल हुए इसके अलावा अमित दास , नवीन बसोक ,नवीन गुप्ता सहित दर्ज़नो कार्यकर्ता शामिल हुए ।

Share this news

Leave a Comment