न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

अररिया :बच्चे की गुमशुदगी को लेकर पीड़ित माँ ने थाने में आवेदन देकर सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार।

नरपतगंज /बबलू सिंह

बथनाहा ओपी क्षेत्र  के एक सात वर्षीय नावालिग बच्चे के गुमशुदगी को लेकर बच्चे की मां गुड़िया देवी ने बथनाहा ओपी में आवेदन देकर बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है। घटना बथनाहा ओपी क्षेत्र अंतर्गत भद्रेश्वर वार्ड संख्या -01 की बताई जाती है।
बच्चे की मां गुड़िया देवी ने अपने दिये गए आवेदन में बताया है कि शनिवार की शाम को उनका पुत्र निशु घर के बगल के ही हाइवा ड्राइवर को छाता पहुचाने गया ,लेकिन घर वापस नहीं लौटा।काफी खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया

।
थक-हार कर पीड़ित मां ने रविवार को बथनाहा ओपी में आवेदन देते हुए हाईवा ड्राइवर मो० इजराइल ,सहचालक मो० असरारुल को आरोपी बनाते हुए बच्चे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है।
इस संबंध में बथनाहा ओपी के एसआई नितरंजन ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही बच्चे की सकुशल बरामदगी का भरोसा दिया है।

Share this news

Leave a Comment