न्यूज लेमनचूस

Follow Us:

न्यूज लेमनचूस

बिहार : कोशी ने दिखाया अपना रौद्र रूप । 2.56 लाख क्यूसेक पानी हुआ डिस्चार्ज,खोले गए 37 गेट

रिपोर्ट–राजीव कुमार

बिहार/सुपौल

कोसी नदी ने अपना फिर से रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है । नेपाल के पहाड़ी इलाके में लगातार तेज बारिश की वजह से कोसी नदी अपने उफान पर है । जिससे कोसी नदी से सटे बसने वाले इलाके में लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है

मालूम हो कि शाम 7:00 बजे कोशी बराज के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार कोसी बराज का कुल डिस्चार्ज 2 लाख 56 हजार 685 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज हुआ तो वही नेपाल के बराह क्षेत्र से शाम 7 बजे 2 लाख 36 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज पास करने का संकेत दिया गया है वह भी बढ़ते कर्म में,

जबकि कोशी नदी के बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर कोशी बराज के 56 गेट में से 37 गेट खोल दिए गए है तो वही बढ़ते कोशी नदी के जलस्तर से कोशी इलाके में रहने वाले लोगों की नीद उड़ी हुई है जिसको लेकर जल संसाधन विभाग के अधिकारी कोशी तटबन्ध पर पूरी तरह से तैनात है।

Share this news

Leave a Comment