किशनगंज /प्रतिनिधि
सातवे चरण में बहादुरगंज प्रखंड में हुए मतदान का मतगणना कार्य स्वच्छ, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी,किशनगंज डॉ आदित्य प्रकाश के दिशा निर्देशन में तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।बहादुरगंज प्रखंड का मतगणना दिनांक 17.11.2021 एवं 18.11.2021 को कृषि उत्पादन बाजार समिति ,पुलिस लाइन में सम्पन्न होगी।
मतगणना कार्य प्रातः 08ः00 बजे से प्रारम्भ होगा जो निर्वाची पदाधिकारी(पं)-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी/ निर्वाची पदाधिकारी(जि.प) -सह- अनुमंडल पदाधिकारी की देख-रेख में निर्दिष्ट टेबुलों पर होगी। सभी पद के लिए अलग अलग काउंटिंग हाल निर्धारित है। सभी निर्वाची पदाधिकारी/सहायक निर्वाची पदाधिकारी/प्राधिकृत पदाधिकारी/मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना कर्मी को पूर्णतः स्वच्छ एवं निष्पक्ष मतगणना कार्य कराने का निर्देश दिया गया है तथा राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश एवं प्रावधानों का कड़ाई से अनुपालन करने का आदेश निर्गत कर दिया गया है।
गौरतलब हो कि बहादुरगंज प्रखंड में सभी 6 पद हेतु मतदान 15 नवंबर को संपन्न हुआ था।सभी ईवीएम और बैलेट बॉक्स कड़ी सुरक्षा में बाजार समिति स्थिति बज्र गृह में रखे गए है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ,किशनगंज के द्वारा मतगणना स्थल पर आम प्रत्याशी व अन्य लोगो के निर्वाचन /मतगणना संबधी शिकायत की सुनवाई कर निराकरण हेतु अपर समाहर्त्ता, ब्रजेश कुमार की प्रतिनियुक्ति करते हुए निर्देशित किया गया है। कोई भी शिकायत पर उनके स्तर से ही सुनवाई की जायगी।
डीएम के निदेशानुसार जिला पंचायत राज पदाधिकारी/निर्वाची पदाधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा मतगणना हॉल में सीसीटीवी कैमरा की व्यवस्था करवा दी गई है तथा वेबकास्टिंग के लिए नोडल पदाधिकारी /जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी (एन.आई.सी.) को संबंधित एजेंसी से समन्वय कर कार्य कराने का निर्देश दिया गया है।वीडियोग्राफी की व्यवस्था भी की गई है।
बज्रगृह में सुरक्षा समेत सम्पूर्ण व्यवस्था हेतु नोडल पदाधिकारी बज्रगृह कोषांग व संबंधित निर्वाची पदाधिकारी को निदेश दिया गया है। मीडिया सेंटर की पूर्ण व्यवस्था हेतु जिला पंचायत राज पदाधिकारी/संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है। कोई भी मीडियाकर्मी मोबाइल फोन आदि लेकर मतगणना कक्ष में प्रवेश नहीं करेंगे।बिना वैध प्राधिकार पत्र के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
मतगणना के दिन शांतिपूर्वक मतगणना हेतु मतगणना केन्द्र पर अनुमंडल पदाधिकारी/ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी/ दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। मतगणना की तिथि को मतगणना केन्द्र परिसर के आसपास सीआरपीसी अंतर्गत धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा प्रभावी रहेगी।
मतगणना हॉल में कम्प्यूटर, लैपटॉप, प्रिंटर इंटरनेट कनेक्शन के साथ व्यवस्था की गई है ताकि सभी प्रपत्र ऑनलाइन सिस्टम से जेनरेट हो सके और परिणाम ऑनलाइन अपलोड किया जा सके। लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से ईवीएम में दर्शाए जा रहे आंकड़े को ऑप्टिकल कैरेक्टर रिकॉग्नाइजेशन पद्धति के साथ मत की गणना को ऑटो प्लॉटिंग करने की तकनीक का प्रयोग कर परिणाम का पीडीएफ जेनरेट किया जाएगा,इसके लिए सभी टेबल पर वेब कैमरा लगाए गए है।
पंचायत चुनाव 2021 के अवसर पर मतगणना कार्य हेतु जिला के बहादुरगंज प्रखंड के लिए प्रेक्षक के सहयोग हेतु कर्मी की प्रतिनियुक्ति की गयी है।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- जिलाधिकारी ,डॉ आदित्य प्रकाश के द्वारा बाजार समिति में की गई व्यवस्था का अनुश्रवण करते हुए मतगणना कार्य में प्रतिनियुक्त सभी दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि निर्वाचन कार्य में पूरे मनोयोग से कर्तव्य निर्वहन करें।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- जलजमाव की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने पंचायत विकास दिवस पर एकजुट होकर आवाज किया बुलंदपंचायत विकास दिवस पर ग्रामीणों ने उठाई जलजमाव व सड़क निर्माण की मांग। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): प्रखंड क्षेत्र के डाकपोखर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 03, 04 एवं 05 स्थित … Read more
- टेढ़ागाछ में VB-G RAM G अधिनियम-2025 पर जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजितविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग एवं बिहार रूरल डेवलपमेंट सोसाइटी (BRDS) के निर्देशानुसार सोमवार को टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में VB-G RAM G … Read more
- एसएसबी द्वारा ग्राम समन्वय बैठक का किया गया आयोजन,सीमा सुरक्षा और जनसहभागिता पर जोरभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी ने आयोजित की ग्राम बैठक, सुरक्षा और जनसहभागिता पर दिया गया जोर। विजय कुमार साह/टेढ़ागाछ (किशनगंज): भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 12वीं … Read more
- इलाज के दौरान पुर्व मुखिया पति की मौत,परिजनों में मचा कोहरामसड़क दुर्घटना में पुर्व मुखिया पत्नी की महेशखुट के पास हो चुकी थी मौत कोढा /कटिहार-सड़क दुर्घटना में घायल पूर्व मुखिया प्रतिनिधि जनार्दन यादव की मौत सिल्लीगुड़ी में इलाज के … Read more
- ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी,सुख शांति और संवृद्धि का माँगा आशीर्वादज्येष्ठ पूर्णिमा पर गंगा स्नान का है विशेष धार्मिक महत्व मनिहारी /कटिहार – मनिहारी गंगातट पर सोमवार को ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगायी। … Read more
- कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वांछित अभियुक्त के घर से 5 लाख बरामदकोढा/कटिहार-बिहार एसटीएफ एवं कटिहार जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त के घर से छिनतई की राशि ₹5,00,000 बरामद की है। यह कार्रवाई 28 जून … Read more
- पुलिस पर पथराव एवं तोड़फोड़ करने के आरोप में चार गिरफ्तार,भेजा गया जेलघर-दुकान उजाड़ने एवं पुलिस पर पथराव पर दो प्राथमिकी दर्ज दोनों प्राथमिकी के दो-दो आरोपियों सहित चार को भेजा गया जेल मनसाही/कटिहार – मनसाही थाना क्षेत्र के चकमन गांव … Read more
- सॉलिड वेस्ट नियमों के उल्लंघन पर नगर निगम की कार्रवाई,56 हजार वसूला गया जुर्मानाएक दिन में 56 हजार जुर्माना वसूला गया – नगर आयुक्त कटिहार-माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के आलोक में नगर निगम कटिहार की ओर से गठित मोबाइल कोर्ट के … Read more
- कटिहार में उन्मुखी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, ग्रामीण विकास को गति देने पर जोरविकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका मिशन पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन आयोजन ग्रामीण विकास को गति देने पर जोर मनिहारी/ कटिहार- मनिहारी प्रखंड कार्यालय सभागार में विकसित भारत–रोजगार एवं आजीविका गारंटी … Read more
- किशनगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता,तीन करोड़ की हिरोइन के साथ तीन गिरफ्तार3 करोड़ रुपये मुल्य के 1.5 किलो हेरोइन के साथ 03 अन्तर्राज्जीय तस्कर गिरफ्तार बंगाल से लाकर किशनगंज में बेचने की थी तैयारी एक जनप्रतिनिधि है गिरोह का मास्टरमाइंड सागर … Read more
- किशनगंज में बंद घर का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को चोरों ने दिया अंजाम,जांच में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज अज्ञात चोरों ने शहर के रूईधासा स्थित बंद घर का ताला तोड़ कर भीषण चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। घटना के वक्त गृहस्वामी शुभोजीत डे … Read more
- सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सड़क किनारे घायल अवस्था में बरामद युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती, स्थित गंभीर सिर पर धारदार हथियार से वार करने के निशान सागर चंद्रा/किशनगंज कोचाधामन थाना क्षेत्र … Read more
- पत्रकारिता के नाम पर दलाली करने वालों की अब खैर नहीं! दलाल पत्रकारों को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे: प्रवीण गोविन्दन्यूज लेमनचूस, पटना/किशनगंज/सुपौल। “हम वो चुभते हुए सवाल पूछते हैं, जिनसे दलाल और बिकाऊ पत्रकारों की रातों की नींद हराम हो गई है!” वॉयस ऑफ मीडिया (Voice of Media) और वॉयस … Read more
- रामपुर रेतूआ नदी पुल पर दर्दनाक सड़क हादसा, युवक की मौतटेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के रामपुर चौक स्थित रेतूआ नदी पुल पर शनिवार की संध्या हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। … Read more
- अकीदत और परंपरा के साथ संपन्न हुआ पहलाम,ताजिये की जुलूस को लेकर स्थानीय प्रशासन रही मुस्तैदनगर मुख्य पार्षद लाखो यादव ने भी तिजिये की जुलूस मे शामिल होकर दिया भाईचारे का संदेश मनिहारी/कटिहार – मोहर्रम के अवसर पर शनिवार को मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में अकीदत और … Read more
- दिशा की बैठक में मुख्य पार्षद लाखो यादव ने मुखरता से रखी मांगेकटिहार ग्रामीण – सांसद तारिक अनवर की अध्यक्षता में आयोजित कटिहार जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की समीक्षात्मक बैठक में मनिहारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ऊर्फ … Read more
- मुहर्रम शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न,जिला प्रशासन की ओर से सुरक्षा की अभूतपूर्व व्यवस्थाडीएम एवं एसपी ने शहर के विभिन्न जगहों का लगातार जायजा लेते रहे हर एक गतिविधि पर रखी गई पैनी नजर कटिहार – मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग … Read more
- कटिहार रेलवे यार्ड में चोरी का हुआ खुलासा,आरपीएफ ने चोरी की गई कॉपर वायर के साथ आरोपी को किया गिरफ्तारकटिहार – रेल सुरक्षा बल ने कटिहार रेलवे यार्ड में बड़ी कार्रवाई करते हुए डीजल लोकोमोटिव से चोरी की गई कॉपर वायर के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी … Read more
- सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व पैदल यात्री गंभीर रूप से जख्मी,एक रेफरफलका/कटिहार – फलका थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे-77 पर चोचला मोड़ के समीप शुक्रवार की रात करीब 8:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने … Read more



























