बिहार के सीमावर्ती इलाकों को किया जाएगा सील
होम डिलीवरी रोकने के लिए भी उठाए जाएंगे सख्त कदम
दोषी पाए जाने पर थाना अध्यक्ष को किया जाएगा सस्पेंड
पटनाः शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समीक्षा बैठक की।लगभग सात घंटे चली मैराथन बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने एक-एक बिंदू पर समीक्षा की । बैठक में सभी मंत्री से लेकर अधिकारी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिलों से डीएम-एसपी एवं अन्य अधिकारी जुड़े थे।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जिनके क्षेत्र से शराब बरामद होगा उस क्षेत्र के थाना अध्यक्ष पर कारवाई की जाएगी।सीधी भूमिका होने पर 10 सालों तक थानेदारी से वंचित होना पड़ेगा। हालांकि डीजीपी ने कहा कि सिर्फ थानेदार ही नहीं बल्कि ऊपर के अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है एवं उनसे भी सवाल किया जाएगा।
बैठक के बाद डीजीपी व गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने पत्रकार वार्ता कर बैठक में हुई चर्चा और निर्णय से पत्रकारों को अवगत करवाया। गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव चैतन्य प्रसाद ने बताय़ा कि मुख्यमंत्री ने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। जिन थानों में शराब को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही उन पर कार्रवाई करें। वहीं अगर सरकारी कर्मी की मिलीभगत से शराब आ रही उसे माफ नहीं करने का निर्णय लिया गया।साथ ही केंद्रीय टीम अगर जिला में जाकर कार्रवाई करती है और शराब मिलने पर वहां के थानेदार पर कार्रवाई होगी। कॉल सेंटर में सूचना देने वालों का नाम गोपनीय रखने को कहा गया है। सारे प्रभारी मंत्री व सचिव को कहा गया है कि वे कम से कम एक दिन प्रभार वाले जिलों में जाकर समीक्षा करें। दूसरे राज्यों से जो शराब आ रहे हैं उस पर कार्रवाई करना है। मुख्यालय स्तर के अधिकारी लगातार फील्ड में जायेंगे और शराबबंदी को सफल बनायेंगे।
वहीं डीजीपी ने कहा कि सबसे जो महत्वपूर्ण बात है वह यह है कि खुफिया तंत्र को और बढ़ा कर छापेमारी करनी है। जो शराब का व्यापार कर रहे उन पर सख्त कार्रवाई करनी है। हमारा प्राईमरी ड्यूटी क्राइम कंट्रोल है इसमें कोई कमी नहीं करते हुए शराबबंदी को भी सफल बनाना है। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर लगातार रिव्यू करना है कि जो निर्देश दिया जा रहा वो जमीन पर उतर रहा या नहीं। डीजीपी श्री सिंघल ने कहा कि चौकीदार-दफादार की बुनियादी जिम्मेदारी गांव के संबंध में जानकारी देनी है। उन्हें शराब के बारे में सूचना देना है। अगर वे यह काम नहीं करते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होगी।अधिकारी द्वय ने तस्करो को कहा कि किसी भी एंगल से छोड़ा नहीं जायेगा।साथ ही पटना में शराब की होम डिलिवरी न हो इसके लिए अलग से काम किया जायेगा। चाहे पुलिस हो या उत्पाद विभाग जिनकी भी लापरवाही साबित होगी उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- ठाकुरगंज की ताराचंद धानुका एकेडमी की टीम ने अपने पहले ही इंटर-स्कूल नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट में रनर-अप में स्थान प्राप्त कर एकेडमी का नाम रौशन किया।किशनगंज/रणविजय ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा अगर सही मार्गदर्शन पाए, तो वह बड़े मंचों पर भी अपना परचम लहरा सकती है। इसका जीवंत उदाहरण पेश किया है ठाकुरगंज की ताराचंद धानुका एकेडमी ने। सैक्रेड एकेडमी … Read more
- आक्रोशित एएनएम ट्रेनिंग स्कूल के छात्राओं ने मनिहारी कटिहार सड़क को किया जामछात्राओ ने मुख्य सड़क को एक घंटे तक सड़क जाम रखा कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल मुख्यालय में बुधवार की देर शाम एएनएम ट्रेनिंग स्कूल की छात्राओ ने छात्रावास के ट्यूटर कृतिमान मनीषा … Read more
- जयमाला शिक्षा निकेतन के सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा का परिणाम शानदारकटिहार – शहर के जयमाला शिक्षा निकेतन विद्यालय का सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा का परिणाम शानदार रहा। कटिहार ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा को कायम रखते हुए सीबीएसई 12वीं परीक्षा सत्र 2025-26 … Read more
- समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने सीखे दैनिक जीवन संवाद कौशलसालमारी /कटिहार – बिहार शिक्षा परियोजना परिषद एवं शिक्षा विभाग के निर्देश के आलोक में संचालित भारतीय भाषा समर कैंप 2026 के दूसरे दिन मध्य विद्यालय अरिहाना में बच्चों के लिए विभिन्न संवाद आधारित गतिविधियों … Read more
- कटिहार रेलवे स्टेशन पर युद्ध जैसी आपात स्थिति से निपटने को लेकर मॉक ड्रिल आयोजितकटिहार – पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार जंक्शन पर बुधवार को युद्ध जैसी आपात स्थिति, एयर अटैक, मिसाइल एवं ड्रोन हमले की संभावित परिस्थितियों से निपटने के लिए संयुक्त रूप से विशेष मॉक ड्रिल एवं … Read more
- कटिहार:भेड़मारा पंचायत भवन में 19 मई को सहयोग शिविर का आयोजनमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ और उनकी समस्याओं का समाधान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 19 मई से सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस पहल की … Read more
- महिला ने स्टेशन परिसर में किया आत्महत्या का प्रयास, आरपीएफ कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाई जानसागर चंद्रा /किशनगंज स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी का माहौल व्याप्त हो गया जब एक महिला ने फुट ओवरब्रिज पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों … Read more
- महिला के गले से सोने का चेन छीन कर बदमाश फरार ,कारवाई में जुटी पुलिससागर चंद्रा/किशनगंज चेन स्नेचिंग गिरोह ने एकबार फिर से शहर में आतंक मचाना शुरू कर दिया है। बाइक सवार बदमाशों ने शहर के लाइन मोहल्ला स्थित घर के बाहर खड़ी महिला के गले से सोने … Read more
- टेढ़ागाछ में “ब्लैकआउट मॉकड्रिल” का सफल आयोजन, 15 मिनट तक बंद रही सभी लाइटेंविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार 14 मई 2026 की शाम 7:00 बजे से 7:15 बजे तक हवाई हमले से बचाव एवं नागरिक सुरक्षा तैयारियों को परखने … Read more
- सायरन बजा, बुझ गईं लाइटें: किशनगंज में सफल ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजनसंवाददाता/किशनगंज किशनगंज जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से गुरुवार को सिविल डिफेंस के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास के दौरान हवाई हमले की चेतावनी, ब्लैक आउट उपाय, आपातकालीन निकासी … Read more
- KishanganjNews:पुलिस अधीक्षक ने सदर थाना का किया निरीक्षण,अपराध नियंत्रण को लेकर दिए जरूरी निर्देशकिशनगंज/प्रतिनिधि पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने गुरुवार को सदर थाना का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण की जानकारी पहले से किसी को भी नहीं थी।बेहतर पुलिसिंग एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से थाना का … Read more
- मनिहारी में अनोखी प्रेम कहानी,60 वर्षीय बुजुर्ग ने 25 साल की महिला से रचाई शादीगांव में बनी चर्चा का विषय कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी प्रखंड के छोटी बाघमारा से एक अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है। जिसने पूरे इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। यहां … Read more
- आधी रात को फिल्मी स्टाइल में दबोचे गए 3 नशे के सौदागर,भारी मात्रा में स्मैक बरामदस्मैक तस्करों के लिए कोढ़ा पुलिस बनी काल कटिहार – नशे के काले कारोबार के खिलाफ कोढ़ा पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी चोट की है। कोढ़ा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर … Read more
- हैदराबाद में छत से गिरकर युवक की मौत,मजदुरी करने गया था युवक,परिजनों में पसरा मातममनिहारी /कटिहार – हैदराबाद मजदूरी करने गए एक युवक का छत से गिर कर मौत हो गया है । मृतक युवक राजा महतो (20) पिता टुनटुन महतो मनिहारी नगर के वार्ड दो का रहने वाला … Read more
- दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म,दो नाबालिगों ने ही वारदात को दिया अंजामफलका/कटिहार – पोठिया थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों पुत्री और भतीजी के साथ जबरन दुष्कर्म का मामला सामने आया है।पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए … Read more
- प्रमंडलीय आयुक्त ने नाव परिचालन के प्रोटोकोल को लेकर एसडीएम को दिए निर्देशमनिहारी नाव घाट पर दंणडाधिकारी नही थे उपस्थित प्रमंडलीय आयुक्त नाराज कटिहार ग्रामीण – जिले के मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में गुरूवार को पुर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार पहुंचकर गंगा घाट, अनुमंडल कार्यालय, प्रखंड सह … Read more
- तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक गाय से टकराया,हादसे में दो की मौत, एक घायलप्राणपुर/कटिहार – प्राणपर थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ पर बस्तौल बाजार से पूरब मुसहरी टोला के पास प्राणपुर की ओर से कटिहार की ओर जा रहे ट्रिपल लोड एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे … Read more
- शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन, शीघ्र वेतन भुगतान की मांगकोचाधामन (किशनगंज) सरफराज आलम जीओबी मद से वेतन भुगतान पाने वाले शिक्षकों को तीन महीने से वेतन का भुगतान नहीं मिला है इससे शिक्षकों में मायूसी है। इस संदर्भ में बिहार राज प्रारंभिक शिक्षक संघ … Read more
























