मंगलवार,21/9/21,तिथि :प्रतिपदा,विक्रम संवत 2078,पक्ष :कृष्ण ..पूरा पंचांग जानने के लिए हमारे पंचांग पेज पर विस्तृत दैनिक पंचांग को पढ़े
प्रस्तुति /ज्ञानेंद्र द्विवेदी
मेष: आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। घर पर किसी दोस्त की पार्टी का इनविटेशन आ सकता है। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ करेंगे। आर्ट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी बातों से लोग काफी इम्प्रेस होंगे। आपका कोई बड़ा फायदा होने के संकेत हैं। माता-पिता के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे पहले किये वादे को पूरा करेंगे।
वृष : आज नए कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी अधिक मजबूत होगा। बच्चों के साथ आप कहीं घूमने की प्लानिंग करेंगे। आज आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। किस्मत के सहयोग से आपका कोई खास काम पूरा होगा। आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। किसी पुराने दोस्त से मिलने का मौका मिलेगा। बातचीत के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी।
मिथुन : आज आपकी कम्पनी को किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोग किसी कॉन्सर्ट में हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक किसी मेहमान के आने की संभावना है। आज आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। मित्रों के साथ बैठकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए बातचीत करेंगे। आज आपका कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। कार्यों में माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। छात्रों को बड़ी सफलता मिलने वाली है।
कर्क :आज ऑफिस में ज्यादा वर्क करने से रूका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आज किसी तरह के विवाद में पड़ने से आपको बचना चाहिए। आज आप किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे बेहतर होगा बेवजह तनाव ना लें। आय के स्रोतों में स्थिरता बनी रहेगी। आज आप अपने घर के बड़े-बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा आर्डर मिलने का योग बना हुआ है। आज दाम्पत्य जीवन बेहतर रहेगा।
सिंह : आज कोई खास खबर मिलने के योग है। लॉ स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोच सकते हैं जो कि उनके भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगी। आज आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। आर्थिक लाभ पाने के लिए आपको मेहनत करनी पड़ेगी। छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा उपहार मिलने की संभावना है। ड्राई फ्रूट का व्यापार कर रहे लोगों को आज उम्मीद से अधिक मुनाफा होने वाला है।
कन्या :आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। आज सोशल साइट के जरिये नए लोगों से आपका संपर्क होगा। किसी काम के लिए योजना बनाने और फैसले लेने के लिए दिन शुभ है। आज बच्चे खेलकूद में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक रूप से आप काफी सक्षम रहेंगे। दूसरों की समस्याएं सुलझाने में आप ख़ुशी महसूस करेंगे। आज बिजनेस के किसी काम से की गई यात्रा सार्थक रहेगी। हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। नौकरी में तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे।
तुला : आज आपका दिन परिवार वालों के साथ बीतेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा। कार्यों में आ रही रुकावटें आज समाप्त हो जाएंगी। आज गुस्से में किसी से बात करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज धैर्य और सही सोच आपको आगे बढ़ने में आपकी मदद करेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे। जीवनसाथी आज खुश होने की वजह देंगे।
वृश्चिक :आज आपकी सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। व्यापार के सिलसिले में आज आपको दूसरे शहर की यात्रा करनी पड़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की अनुभूति होगी जिससे आपकी खुशियां बढ़ेंगी। आज ऑफिस में आपको जिम्मेदारी वाला काम मिलेगा जिसे पूरा करने पर आपको फायदा होगा। आपको बॉस से इंसेंटिव मिल सकता है। कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी सवाल में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जायेगी। आर्थिक क्षेत्र में आपको तरक्की मिलेगी।
धनु :आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। अगर आप किसी को पसंद करते हैं और उससे अपनी दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन फेवरेबल है। आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापार में आपको अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सपोर्ट करेंगे। आज आपको उम्मीद से बढ़कर लाभ मिलेगा। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा।
मकर :आज पारिवारिक जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभायेंगे। हर किसी से निजी समस्याओं को शेयर करने से आपको बचना चाहिए। इस राशि की महिलाओं को शाम को बाहर निकलते समय अपने पर्स का खास ध्यान रखना चाहिए। आपके द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों के लिए आज आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में विचार करेंगे। आज आप घर की जरूरतों का सामान खरीदेंगे। आज आप ज्यादा ऑयली खाने से बचें।
कुंभ : आज आपको परिवार वालों का पूर्ण स्नेह और सहयोग प्राप्त होगा। आपके कुछ मित्र बहुत ही मददगार साबित होंगे। आज ऑफिस में आपके ड्रेस की तारीफ होगी, जिससे आप काफी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में काम कर रहे किसी सहयोगी से आपकी अच्छी जान पहचान होगी। आज बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आज आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। एकाउंट्स स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है, आज आपकी मेहनत रंग लायेगी।
मीन :आज व्यापार के मामले में आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। किसी काम में बड़े भाई की सलाह फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार में सब कुछ अच्छा बना रहेगा। आज कुछ खास लोगों से मिलना और बातें करना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आज आप अपनी समझदारी से किसी भी समस्या का समाधान आसानी से निकाल लेंगे। जीवनसाथी आपकी बातों को महत्व देंगे जिससे आपको अच्छा महसूस होगा। बड़े-बुजुर्ग आपके फैसलों में साथ रहेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहेगा।
आज की अन्य खबरें पढ़ें :
- कुरेठा रेलवे स्टेशन में पांच नंबर रेल लाइन पार करने को लेकर ओवर ब्रिज निर्माण की मांगग्रामीणों ने दिया रेल मंडल एवं महाप्रबंधक को आवेदन मनसाही/कटिहार – एनएफ रेलवे कटिहार मंडल के द्वारा कटिहार – कुमेदपुर रेलखंड पर कटिहार से कुमेदपुर तक डबल लाइन रेलवे का जहां निर्माण किया जा … Read more
- सहयोग शिविर को लेकर बीडीओ ने की बैठक, दिए जरूरी निर्देशडंडखोरा/कटिहार–19 मई को भमरैली पंचायत में आयोजित होने वाली सहयोग शिविर को सफल बनाने को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय वेश्म … Read more
- मनसाही में वृद्ध के लिए वृद्धा पेंशन के केवाईसी कार्य सुस्त पड़ामनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र में वृद्धा पेंशन को लेकर जीवन प्रमाणिक कार्य कर्मियों को द्वारा कछुए की चाल पर चल रही हैं। वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार जीवन प्रमाणिक को लेकर पत्र जारी करते हुए … Read more
- नदी मार्ग में सुरक्षित यात्री फेरी सेवा की मांगमनिहारी /कटिहार – भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष गुड्डू यादव ने अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी को मांगपत्र सौंपकर मनिहारी – साहिबगंज झारखंड के बीच जनहित में यात्री फेरीसेवा बहाल करने की मांग … Read more
- रेडक्रॉस के संस्थापक की जन्मदिवस पर विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजनकटिहार – रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन डॉक्टर रंजना झा के नेतृत्व में रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेन्ट के जन्मदिन को मनाने के लिए रेडक्रॉस भवन पर एकत्रित हुए। आज ही के दिन 8 मई 1928 … Read more
- कटिहार:एक शराब तस्कर व दो वारंटी गिरफ्तारमनिहारी /कटिहार – मनिहारी पुलिस ने दिवाकालीन गश्ती के दौरान वाहन जांच के क्रम में नीमा से ओलीपुल की ओर जानेवाली सडक पर एक स्कूटी की जांच के दौरान डिक्की एवं झोला मे छुपाकर … Read more
- राष्ट्रीय लोक मोर्चा की सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजितकटिहार – शहर आनंद भवन में राष्ट्रीय लोक मोर्चा का सांगठनिक चुनाव संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता जिला संयोजक उमाकांत आनंद ने की। बैठक में मुख्य रूप से जिला निर्वाचन प्रवेक्षक नीरज … Read more
- कटिहार :पुलिस द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित,सुनी गई समस्याबारसोई /कटिहार – पुलिस एवं पब्लिक के बीच विश्वास बढ़ाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान एवं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कचना थाना परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया … Read more
- महिला संग मदरसा शिक्षक संदिग्ध स्थिति में पकड़ाया,ग्रामीणों ने बांधकर पुलिस के हवाले कियाआजमनगर /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मरबतपुर पंचायत के धूमनगर वार्ड संख्या 6 में देर रात उस समय हड़कंप मच गया। जब एक बाल बच्चेदार पुरुष को शादीशुदा महिला के साथ कथित रूप से … Read more
- बच्चों एवं महिलाओं के पोषण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं-डीएमबाल विकास परियोजना की योजनाओं की हुई समीक्षा कटिहार – जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बाल विकास परियोजना की संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपविकास आयुक्त अमित कुमार,डीपीओ आइसीडीएस … Read more
- किसान ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर लगाई न्याय की गुहार,पुलिस पर भूमाफियाओं की मदद का लगाया आरोप कटिहार – कोलासी पुलिस शिविर कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की कथित मिलीभगत से एक किसान के खेत में लगी तैयार मकई की फसल को भू-माफियाओं द्वारा लूटने और जब्त किए गए ट्रैक्टर और … Read more
- नदी-तटीय समुदायों को लेकर गंगा संवाद का आयोजनजल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों पर व्यापककटिहार – बिहार में गंगा घाटी मंच एवं अभिलाषा परिवार स्वयंसेवी संस्था की ओर से आयोजित गंगा संवाद” में नदी-तटीय समुदायों के पर्यावरणीय न्याय, सामुदायिक जल अधिकारों और समावेशी नदी बेसिन शासन के मुद्दों … Read more
- पिकअप वाहन ने डेढ़ साल के मासूम बच्ची को कुचला,हुई मौतमनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उदामारेखा में दरवाजे पर खेल रहे एक डेढ़ साल की बच्ची श्रेया सिंह को एक अनियंत्रित तेज गति से आ रही पिकअप ने कुचल दिया जिससे उस बच्ची … Read more
- शिशु सभा गठन के माध्यम से विद्यार्थियों ने सीखा लोकतंत्र का पाठकटिहार – शहर के अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर बरमसिया में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के लिए शिशु सभा का भव्य गठन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के … Read more
- वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की हुई शुरुआतमनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के सिरनिया पश्चिम पंचायत के हफलागंज भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिराम संकीर्तन की शुरुआत पूरे वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई।हरिनाम संकीर्तन को लेकर भक्तों में काफी उत्साह … Read more
- कटिहार:मंत्रिमंडल के गठन पर जदयू पदाधिकारी ने दी बधाईकटिहार – बिहार सरकार के मंत्रिपरिषद में निशांत कुमार, और लेशी सिंह सहित सभी मंत्रियों को मंत्रिपरिषद में सम्मिलित किए जाने पर जदयू नेता डॉ. सुशील कुमार सुमन ने तहेदिल से बधाई एवं शुभकामनाएं … Read more
- अवैध दवा कारोबार की सूचना पर मेडिकल स्टोर और घर में छापा,संचालक गिरफ्तारबरारी /कटिहार – बरारी थाना क्षेत्र के बरारी हाट-सिवाना रोड स्थित जीवन ज्योति मेडिकल स्टोर में गुरुवार को औषधि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई प्रतिबंधित दवाओं के … Read more
- केबी झा कॉलेज महाविद्यालय में किया गया सम्मान समारोह का आयोजनकटिहार – राज्य सरकार के सात निश्चय-3, 2025-30 के चतुर्थ निश्चय उन्नत शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के अंतर्गत पूर्णियाँ विश्वविद्यालय,पूर्णियाँ के क्षेत्राधीन कुल 21 प्रखंडों में राजकीय डिग्री महाविद्यालयों की स्थापना की जा चुकी है। … Read more
- योग महोत्सव में 800 छात्र-छात्राओं व ग्रामीणों ने किया योगाभ्यासबरारी /कटिहार – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के 45 वें काउंटडाउन के तहत गुरुबाजार स्थित मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के सौजन्य से शिव प्राण मैटी मिशन ऑफ इण्डिया की गुरुनानक कन्या उच्च विद्यालय … Read more
- मनिहारी के हर पंचायत में लगेगा सहयोग शिविर,लोगों की समस्याओं का होगा त्वरित समाधानमनिहारी /कटिहार – अनुमंडल प्रशासन की ओर से आम जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को लेकर बड़ी पहल की गई है। गुरुवार को प्रखंड सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसकी … Read more
- कटिहार:नहरों में पानी नहीं रहने से किसानों को हो रही है परेशानीफलका/ कटिहार – प्रखंड के सोहथा दक्षिण पंचायत में चारों ओर नहरों का जाल बिछा हुआ है लेकिन विडंबना यह है कि इन नहरों में पानी नहीं रहने के कारण किसानों को भारी परेशानियों … Read more
- भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी का योग जागरूकता अभियान, स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को दिया स्वस्थ जीवन का संदेशविजय कुमार साह/टेढ़ागाछ टेढ़ागाछ भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 12वीं बटालियन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में लगातार योग जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” से … Read more






























